आगरालीक्स…आगरा में रविवार को 35 डिग्री पहुंचा तापमान. होली वाले दिन होगा गर्मी की शुरुआत का सबसे गर्म दिन…जाने कितना रहेगा तापमान….
आगरा में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है. धूप में निकल रहे लोग जल्द ही छांव की तलाश में आ जा रहे हैं. धूप में नंगे पैर तो खड़ा ही नहीं हुआ जा रहा है. अब तो हर घर में दिन और रात के समय में भी पंखे चलना शुरू हो गए हैं. यही नहीं इलैक्ट्रिकल्स शोरूम पर लोग पंखे व एयरकंडीशन की खरीददारी करना भी शुरू कर दिए हैं. आज रविवार को गर्मी ने अपने खूब तेवर दिखाए. मौसम विभाग के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, यह सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 15.5 ड्रिगी सेल्सियस रहा. यह भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक रहा.

होली पर होगा 38 डिग्री सेल्सियस तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगरा में होली से पहले ही लोगों को अच्छी खासी गर्मी का सामना करना पड़ सकता हे. होली से पहले ही तापमान बढ़ने लगेगा और होली वाले दिन इसके 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.