आगरालीक्स…आगरा में सिद्धचक्र महामंडल विधान चौथे दिन भी जारी रहा…अभिषेक ओर शांतिधारा के साथ हुआ आयोजन
रविवार को श्री 1008 नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर कर्मयोगी ग्रेटर कमला नगर आगरा में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के चौथे दिन का शुभारंभ श्री जी का अभिषेक एव शांतिधारा के साथ किया गया। इस विधान में अभिषेक एव शांतिधारा शशि जैन चिराग जैन, राजीव जैन,राजकुमार जैन नयन जैन के द्वारा की गई। आज मांड़ले पर 64 अर्घ्य सौधर्म इंद्र,धनपति कुबेर इंद्र और सभी इंद्रों द्वारा समर्पित किये गए। मैना सुंदरी बनने का सौभाग्य प्रियंका जैन को प्राप्त हुआ।

आज रविवार के दिन भक्तो की भीड़ उमड़ी विधान एवम दर्शन हेतु। सभी भक्तों ने उल्लास पूर्वक भक्ति की। सभी क्रियाएं विधानाचार्य पंडित आशुतोष जैन शास्त्री एव आशीष षजैन शास्त्री द्वारा की गई। इस मौके पर मुख्य संयोजक सुनील जैन मैदावाले, राजकुमार जैन सहसंयोजक,पवन जैन,सुमेर पांड्या,शशि जैन, अनिल कलकत्ता,वीना जैन,रूपा जैन,सीमा जैन,शैल जैन,ऋतु जैन मीडिया प्रभारी शुभम जैन, समकित जैन समस्त लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।