Wednesday , 22 July 2026
Home आगरा Agra News: Group of people beat up Sn medical college, Agra pediatrics surgeon
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Group of people beat up Sn medical college, Agra pediatrics surgeon

245

आगरालीक्स…आगरा में सीनियर पीडियाट्रिक सर्जन को सड़क पर बुरी तरह पीटा. लात—घूंसे और डंडे मारे, गाड़ी को तोड़ा. 450 डॉक्टरों की हुई मीटिंग. काम बंद करने की चेतावनी

आगरा में वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉ. राजेश गुप्ता के ऊपर जानलेवा हमला किया गया. कुछ लोगों ने डॉ. राजेश गुप्ता के साथ बुरी तरह मारपीट की. यही नहीं उन्हें लात—घूंसों और डंडों से बुरी तरह से मारा गया. उनकी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. इस हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की एक आपात बैठक शनिवार को हुई जिसमें 450 से अधिक डॉक्टर्स शामिल हुए और उन्होंने घटना पर विरोध जताते हुए चेतावनी दी कि अगर 24 घंटे के अंदर आरोपियों के खिलाफ एक्शन नहीं लिया गया तो चिकित्सक काम बंद करके आंदोलन को बाध्य होंगे.इससे पहले चिकित्सकों ने एसएसपी से भी घटना को लेकर मुलाकात की और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की.

शनिवार को आईएमए भवन पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन आगरा की एक जनरल बॉडी मीटिंग आहूत की गई. मीटिंग में लगभग 450 से अधिक चिकित्सक मौजूद थे. सभी चिकित्सक काफी दुख के साथ मन में रोष लेकर बैठे हुए थे. प्रकरण था वरिष्ठ पीडियाट्रिक सर्जन डॉक्टर राजेश गुप्ता के ऊपर सड़क पर मारपीट कर लूटपाट करके उनको जान से मारने के प्रयास का.
चिकित्सकों का कहना है कि ऐसा पहली बार हुआ है कि आगरा के इतिहास में किसी चिकित्सक को सड़क पर गिरा कर लात, घूंसों और डंडों से मारा गया हो और इस एवज में उनके काफी चोट भी आई. पस्लिया भी टूटी जिसकी वजह से पिछले 2 दिन से उनका पूरा परिवार भयाक्रांत है एवं वे स्वयं भी बहुत ही खराब मेडिकल कंडीशन में है.

चिकित्सकों का कहना है कि 48 घंटे बीत जाने के बाद भी डॉ राजेश गुप्ता के घर कोई भी पुलिस का सिपाही से लेकर बड़े से बड़ा अफसर भी नहीं पहुंचा. सभी 450 चिकित्सकों ने एकमत से इस बात को प्रस्ताव पारित किया यदि अगले 24 घंटे में अगर पुलिस की कोई ठोस कार्यवाही सामने ना आयी और अभियुक्तों को संगीन से संगीन धाराओं के अंदर मुकदमा दर्ज न किया गया तो फिर सभी चिकित्सक सभी कार्यों को बंद करके आंदोलन करेंगे.

एसएसपी से भी मिले डॉक्टर
इस घटना को लेकर शुक्रवार को आईएम्ए का एक प्रतिनिधि मंडल सर्जन एसोसिएशन ऑफ आगरा के प्रतिनिधिमंडल के साथ एसएसपी ऑफिस जाकर मिला. यहां एसएसपी को ज्ञापन भी दिया गया लेकिन इसके बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई. बैठक में कुछ चिकित्सकों ने तो यह तक कहा कि यह सरकार सुशासन के मुद्दे पर आई है.

ये चिकित्सक रहे मौजूद
आज की मीटिंग में अध्यक्ष डॉ राजीव उपाध्याय, अध्यक्ष निर्वाचित डॉ ओपी यादव, सचिव डॉ अनूप दीक्षित, पूर्व अध्यक्ष रवि पचौरी, वरिष्ठ सर्जन डॉक्टर संजय कुलश्रेष्ठ, एसोसिएशन ऑफ सर्जन आगरा के अध्यक्ष डॉक्टर सुनील शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ जे एन टंडन , सांस्कृतिक सचिव डॉ पंकज नगायच, डॉ जगतपाल, डॉक्टर गौरव खंडेलवाल, डॉक्टर मनोज शर्मा, डॉ संजय चतुर्वेदी, मुकेश भारद्वाज, डॉ राकेश त्यागी, बृजेश शर्मा, अखिल प्रताप सिंह, डॉक्टर हरेंद्र यादव, डॉक्टर संतोष कुमार, डॉक्टर शेफाली मजूमदार, डॉक्टर अंजली गुप्ता, हरेंद्र मोहनिया, डॉक्टर संजय अग्रवाल, डॉ एलके गुप्ता, डॉ सुरेंद्र पाठक, डॉ गौरव गंगवार, डॉ शरद गुप्ता, डॉ समीर कुमार, डॉ गरिमा एवं भूपेंद्र गुप्ता, डॉ अंकुर गोयल, डॉक्टर अनिल कुमार अरोड़ा, डॉ रणवीर त्यागी, डॉक्टर सचिन गोयल, डॉ सुरेंद्र पाठक, डॉ पुनीत श्रीवास्तव ,डॉ रवि गोयल, डॉ अनुपम शर्मा, अनुपम गुप्ता, डॉ वीके खंडेलवाल, डॉ किशोर पंजवानी, जेपीएस शाक्य, डॉ अनुपम गुप्ता, डॉ रविंद्र प्रतिहार, डॉ योगेश सिंघल सहित लगभग 400 चिकित्सक मौजूद थे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Obituaries of Agra on 22nd July 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

बिगलीक्स

Agra Weather News: Rain Forecast today in Agra

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में 24 घंटे में 5.1 एमएम बारिश, जानें आज...

error: Content is protected !!