
इंटरनेट फोटो
हरीपर्वत क्षेत्र के कारोबारी पर आए फोन कॉल ने होश उडा दिए, फोन करने वाले ने उन्हें बताया कि उनकी पुत्र वधु के कुछ वीडिया क्लिपिंग है, जिसमें वे एक युवक के साथ कम्प्रोमाइज स्थिति में हैं। इस तरह के कई क्लिपिंग के साथ ही उनकी वीडिया रिकॉर्डिंग हैं। पांच लाख रुपये नहीं दिए तो वीडियो को सार्वजनिक कर दिया जाएगा, यू टयूब और सोशल मीडिया पर डाल दिया जाएगा।
मेरठ दौड कर पहुंचे कारोबारी
फोन करने वाले ने उनसे कहा कि पांच लाख रुपये मेरठ में आकर देने होंगे, पैसे नहीं दिए तो वीडिया यू टयूब पर अपलोड कर दिए जाएंगे। ऐसे में कारोबारी शुक्रवार सुबह ही मेरठ पहुंच गए, पफोन करने वाले ने जिस स्थान पर बताया था वे वहां पैसे लेकर खडे रहे, लेकिन कोई नहीं आया। उस फोन पर भी संपर्क नहीं हो सका। कापफी देर तक खडे रहने के बाद भी पैसे लेने के लिए किसी युवक के न आने पर उन्होंने अपने साथियों और परिचितों से सलाह ली, इसके बाद आगरा लौट आए।
ब्लैकमेल करने वालों से रहें सावधान, करें शिकायत
इस तरह के केस में घर परिवार की बदनामी से डरें नहीं, ऐसा करने पर शातिर दिमाग ब्लैकमेल करने लगते हैं। इन मामलों में सीधे साइबर सेल में शिकायत करें, जिससे कि ब्लैकमेल करने वाले पर नजर रखी जा सके और उसे पकडा जा सके।
Leave a comment