आगरालीक्स ….आगरा से बेंगलूरू के बीच फ्लाइट तीन की जगह चार दिन उड़ान भरेगी। आगरा मुंबई फ्लाइट बंद होने से लोगों में आक्रोश।
आगरा से बेंगलूरू के बीच फ्लाइट तीन दिन चल रही थी, सोमवार, बुधवार और शक्रवार को बेंगलूरू से आगरा के बीच फ्लाइट आ रही थी। अब आगरा से बेंगलूरू के बीच फ्लाइट चार दिन चलेगी। 27 मार्च से आगरा से बेंगलूरू के बीच सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को फ्लाइट आएगी।

दो घंटे 20 मिनट में आगरा से बेंगलूरू
इंडिगो एयरलाइन की फ्लाइट आगरा से दोपहर 2.30 बजे उड़ान भरती है और दो घंटे 20 मिनट में 4.50 बजे बेंगलूरू पहुंच जाती है। आगरा से बेंगलूरू के बीच फ्लाइट फुल चल रही है।
आगरा मुंबई फ्लाइट 25 मार्च से हो रही बंद
वहीं, आगरा से मुंबई के बीच में फ्लाइट 25 मार्च से बंद की जा रही है। इंडिगो एयरलाइंस का कहना है कि आपरेशनल कारणों से फ्लाइट को बंद किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों में आक्रोश है।