आगरालीक्स…आगरा शुक्रवार को प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. गर्मी कर रही लोगों को परेशान. जानिए कितना रहा तापमान
आगरा में गर्मी से लोग परेशान हैं. धूप इतनी तेज है कि दोपहर को बाहर निकलना तक मुश्किल हो रहा है. सबसे ज्यादा परेशानी फील्ड वर्क वालों की है जिन्हें काम के सिलसिले में ऐसी धूप में भी बाहर निकलना पड़ रहा है. शुक्रवार को आगरा प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. आगरा से अधिक तापमान केवल वाराणसी का दर्ज किया गया. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक 21.4 डिग्री दर्ज किया गया.

मार्च में ही 40 डिग्री क्रॉस करेगा तापमान
गर्मी से परेशान लोगों का कहना है कि मार्च में ही जब गर्मी के तेवर इतने ज्यादा है तो मई जून में जब असली गर्मी पड़ती है, तब क्या होगा. गर्मी का प्रभाव इतना अधिक है कि अब पंखे भी गर्म हवा फेंक रहे हैं. ऐसे में लोग कूलर व एसी चला रहे हैं जिससे उन्हें राहत मिल रही है. मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में ही शहर का तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच जाएगा.