आगरालीक्स…आगरा में शुक्रवार की प्रमुख दस खबरें देखिए. आगरा से दो विधायक योगी सरकार में मंत्री बने तो कोरोना का एक भी केस नहीं मिला. यातायात पुलिस ने अतिक्रमण अभियान चलाया तो शुक्रवार को प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा आगरा…
- आगरा में शुक्रवार को संजय प्लेस में सड़क पर कार खड़ी करने वालों के चालान किए गए. सिकंदरा में अतिक्रमण हटाया. नंबर छुपाकर चलने वाले वाहनों को भी पकड़ा
- योगी कैबिनेट में आगरा से दो विधायक मंत्री बनाए गए. आगरा दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक योगेंद्र उपाध्याय और आगरा ग्रामीण सीट से बेबीरानी मौर्य को योगी सरकार 2.0 में मंत्री की जगह दी गई है.
- आगरा में दर्दनाक हादसा. सर्विस रोड पर टहल रहे दो बच्चों को डंपर ने कुचला. किरावली की घटना.
- योगी 2.0 सरकार में आगरा अलीगढ़ मंडल से चार कैबिनेट और दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और एक राज्यमंत्री बने हैं। अब इन्हें मंत्रालय आवंटित किए जाएंगे,
- आगरा में दो साल बाद स्कूल लाइफ पटरी पर लौट रही. एडमिशन प्रक्रिया भी तेज. स्कूल प्रबंधन भी खुश, पेरेंट्स भी खुश और बच्चे भी खुश
- आगरा शुक्रवार को प्रदेश में दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. गर्मी कर रही लोगों को परेशान. शुक्रवार को आगरा का अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया
- आगरा रीजन में दर्दनाक वारदात. मथुरा के थाना हाइवे स्थित एक फौजी के मकान में महिला व पुरुष की हत्या कर उनके शवों को ज्वलनशील पदार्थ से जला दिया गया. तीन दिन से आ रही थी मकान से दुर्गन्ध. आज मकान से धुआं उठता दिखाई दिया…
- जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, आगरा में 24 घंटे में 3304 सैंपल की जांच की गई। जबकि कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है। इस तरह आगरा में शुक्रवार को कोरोना का कोई नया केस नहीं आया है।
- आगरा में शुक्रवार को जल संस्थान के एक कर्मचारी का शव केदार नगर स्थित पानी की टंकी परिसर में लटका मिला. इसकी जानकारी पर पुलिस और परिजन पहुंच गए. पुलिस को मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें एक युवक को जिम्मेदार ठहराया गया है जो कि कर्मचारी की कार लेकर गया था.
- आगरा में पेट्रोल डीजल के साथ ही सीएनजी और पीएनजी के रेट भी बढ़े। तीन दिन में पेट्रोल और डीजल पर बढ़े 2.40 रुपये।