आगरालीक्स…. आगरा में कोरोना के ताजे आंकड़े जारी, जानें आज कितने नए केस मिले।
जिला प्रशासन ने कोरोना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 3268 सैंपल लिए गए। राहत है कि कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है।
कोरोना के सात सक्रिय केस
कोरोना का शनिवार को कोई नया केस नहीं मिला है। वहीं, कोई नया मरीज भी ठीक नहीं हुआ है। इससे कोरोना के सक्रिय केस सात हैं। सभी मरीजों का घर में ही इलाज चल रहा है।