आगरालीक्स…आगरा में शनिवार को दो बड़ी चोरियां हुईं तो पुलिस ने बदमाश भी पकड़े हैं. कुत्ते की मौत पर कार चालक पर मुकदमा दर्ज हुआ तो प्रोफेसर के बेटे की लाश रेलवे किनारे पर मिली..पढ़ें शनिवार 26 मार्च की प्रमुख 10 खबरें

- आगरा में एक करोड़ 20 लाख रुपये के करीब के आटो पार्ट्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से भरे ट्रक को चोरी करने वाले बदमाश दबोचे
- आगरा में शुक्रवार को थाना सिकंदरा क्षेत्र स्थित रेलवे लाइन किनारे मिली व्यक्ति की लाश दयालबाग शिक्षण संस्थान से रिटायर्ड प्रोफेसर के बेटे की निकली. रिटायर्ड प्रोफेसर ने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम में आई लाश को पहचान के लिए दिखाया तो वह उनके बेटे की निकली. शनिवार को उन्होंने इसकी शिनाख्त की.
- आगरा में अजीबो गरीब मामला सामने आया है. पुलिस ने रिटायर्ड कर्नल की कार से पिल्ले की मौत पर मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस ने पिल्ले के शव को पोस्टमार्टम के लिए भी भेजा है.
- आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में लोहा व्यापारी के मकान को निशाना बनाकर चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर व्यापारी के बंद मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर से 27 लाख रुपये कैश और सोने चांदी के जेवर उठा ले गए हैं.
- आगरा में शुक्रवार रात को बदमाशों ने बोदला चौराहे पर स्थित एक ज्वेलर्स की दुकान को निशाना बना लिया. चोर दुकान की छत काटकर दुकान के अंदर रखी लाखों की ज्वैलरी चोरी कर ले गए. मामले की जानकारी शनिवार सुबह हुई जब ज्वेलर्स दुकान खोलने के लिए यहां पहुंचे.
- आगरा में फीस जमा न होने पर स्कूल ने रोका बच्ची का रिजल्ट. आनलाइन पढ़ाई के बावजूद ट्रांसपोर्ट फीस मांगने का आरोप. डीएम आफिस में दर्ज कराई शिकायत
- जिला प्रशासन ने कोरोना के आंकड़े जारी कर दिए हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना की जांच के लिए 3268 सैंपल लिए गए। राहत है कि कोरोना का कोई नया केस नहीं मिला है।
- कोठी मीना बाजार में आज भूमि पूजन के साथ चेटीचण्ड महोत्सव के तहत 3-4 अप्रैल को आयोजित होने जा रहे भगवान श्री झूलेलाल जी के विशाल सांस्कृतिक मेले की तैयारियां भी प्रारम्भ हो गईं। मुख्य अतिथि सोमनाथ धाम के मठादीश पीर गुरु डॉ. शंकरनाथ योगी ने भगवान झूलेलाल व साईं लीलाशाह की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर विधि विधान से पूजन किया।
- आगरा रीजन के फिरोजाबाद जिले स्थित उसायनी के पास हाइवे पर संचालित एक होटल में पुलिस ने शनिवार को छापा मारा. पुलिस को होटल में अनैतिक कार्य करने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने यहां छापा मारा. पुलिस ने होटल के कमरों में जाकर देखा तो वहां आपत्तिजनक हालत में तीन प्रेमी युगल मिले.
- शनिवार को आगरा का अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है. वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 3 डिग्री सेल्सियस अधिक 20 डिग्री सेल्सियस रहा.