आगरालीक्स …..आगरा में कॉलोनी में बने गोदाम में लगी भीषण आग, लपटें तेज होने पर दहशत में आए लोग। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।

आगरा के हनुमान नगर, जगदीशपुरा में रीना चंद्रा का गोदाम है। गोदाम कॉलोनी में है। गोदाम में ई रिक्शा और लोडिंग टेंपो खड़े होते हैं। शनिवार देर रात गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें बेकाबू होने से कॉलोनी के लोग दहशत में आ गए।
आग हुई बेकाबू
कुछ ही देर में आग बेकाबू हो गई, आग की लपटें तेज होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। आग को काबू करने की कोशिश की लेकिन लपटें तेज होती गई। सूचना पर दमकल कर्मी भी पहुंच गए। उन्होंने आग पर काबू पाया, आग पर काबू पाने में करीब एक घंटा लग गया।