Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Double murder accused arrested in Mathura, police are interrogating…#agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्समथुरामथुरालीक्स

Double murder accused arrested in Mathura, police are interrogating…#agranews

303

आगरालीक्स…मथुरा में डबल मर्डर का सनसनीखेज सच. होली के अगले दिन ही कर दी थी हत्या, लाश ठिकाने में नाकाम रहा तो सात दिन बाद डीजल डालकर लगा दी आग…ऐसे आया पकड़ में

मथुरा के थाना हाइवे स्थित कर्मयोगी कॉलोनी में मकान के अंदर महिला व पुरुष की हत्या कर जलाए गए उनके शवों के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस ने हत्यारोपी को अरेस्ट कर लिया है. पूछताछ में उसने घटना की वीभत्सता का खुलासा किया है. आरोपी ने होली के अगले दिन ही दोनों को नशीला पदार्थ खिलाकर पहले बेहोश किया और फिर बाद में इनकी हत्या कर दी. कई दिन तक वह लाश ठिकाने नहीं लगा पाया तो घटना के सात दिन बाद उसने डीजल से दोनों के शवों को जला दिया. पुलिस उससे अभी और पूछताछ कर रही है.

ये है मामला
25 मार्च को पुलिस को सूचना मिली कि थाना हाइवे स्थित कर्मयोगी कॉलोनी में एक फौजी के ​मकान के अंदर से धुआं उठ रहा है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मकान को खोलकर देखा तो अंदर दो लोगों की लाशें बुरी तरह से जलाई गई थीं. शव कई दिन पुराने थे और क्षेत्र में मकान के अंदर से दुर्गन्ध भी आ रही थी. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी और कई टीमों का गठन कर दिया. मृतकों की पहचान ीाीम सिंह निवासी कस्बा सौंख और भारती के रूप में हुई.

यह मकान अलीगढ़ में रहने वाले एक फौजी का था जिसने रिश्तेदार के जरिए इस मकान को राजस्थान के तालफरा निवासी पवन कुंतल को किराये पर दे दिया था. पुलिस ने बताया कि 19 मार्च को पवन कुंतल भीम सिंह और भारती को घर से ले गया था और फौजी के मकान में लेकर आया. यहा पवन ने दंपत्ति को पानी में नशीली गोलियां मिलाकर पिला दीं. इसके बाद वह इन दोनों के बेहोश होने का इंतजार करने लगा. दोनों के बेहोश होते ही पवन ने भीम की रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी और भारती का मुंह पर तकिया से दबाकर मार दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ था.

शवों को ठिकाने नहीं लगा पाया तो जला दिए शव
हत्यारोपी पवन मृतक भीम सिंह और भारती के शवों को​ ठिकाने नहीं लगा पाया. कई दिन तक वह कोशिश करता रहा लेकिन उससे कुछ हो नहीं पाया. इधर पड़ोसियों के फोन उसके पास पहुंचे कि मकान के अंदर से दुर्गन्ध आ रही है. इसकी भनक लगते ही हत्यारोपी ने शुक्रवार को 200 रुपये का डीजल लाकर दोनों के शवों को पहचान मिटाने के लिए जला दिया और फिर वहां से भाग गया. पुलिस ने हत्यारोपी पवन को हिरासत में ले लिया है. फिलहाल पुलिस उसे सच उगलवा रही है. थाना मगोर्रा में मृतक के बड़े भाई ने दंपत्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी. अब इसे हतया में परिवर्तित कर दिया गया है. दंपत्ति की हत्या के पीछे करीब 50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आ रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

मथुरा

Mathura News: Body of two-year-old girl exhumed in Mathura; police investigating the death…#mathura

मथुरालीक्स…मथुरा में दो साल की पल्लवी का शव पानी से भरे नीले...

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

मथुरा

Sharad Purnima: Thakur Shri Banke Bihari Ji granted a divine vision in his form as ‘Raseshwar’…#mathuranews

मथुरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी ने दिए दिव्य दर्शन…रासेश्वर रूप धरकर...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

error: Content is protected !!