आगरालीक्स…. आगरा में दर्दनाक हादसा, 11 वीं के छात्र की मौत।
आगरा में रविवार रात को यमुना पार में रामबाग फ्लाईओवर से आगे गोयल सिटी हॉस्पिटल के कट पर बाइक और स्कूटी की भीषण भिड़त हो गई। तेज आवाज सुनकर स्थानीय लोग आ गए। उन्होंने बाइक सवार किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।
आधार कार्ड से हुई शिनाख्त
किशोर की जेब में मिले आधार कार्ड से अभिषेक वर्मा निवासी शाहदरा के रूप में हुई है। अभिषेक 11 वीं का छात्र बताया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी हुई है।