आगरालीक्स ….आगरा की उफ ये गर्मी, सुबह आठ बजे के बाद से चल रही गर्म हवा। जानें आज कैसा रहेगा मौसम।
आगरा में मौसम के तेवर गर्म होते जा रहे हैं, तापमान भी 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। सुबह और दोपहर का तापमान लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को सुबह ठंडी हवा के बाद धूप निकलते ही गर्माहट महसूस हो रही है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पहुंच सकता है, जबकि दोपहर का तापमान 38 से 39 डिग्री के बीच रह सकता है।

31 मार्च तक 40 डिग्री तक पहुंचेगा तापमान
मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 मार्च तक आगरा का अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। तापमान बढ़ने के साथ ही लू भी चलने लगी है। इससे लोगों को परेशानी होगी।
आईएमडी का अनुमान
28-Mar 21.0 38.0 Clear sky
29-Mar 21.0 39.0 Clear sky
30-Mar 22.0 39.0 Clear sky
31-Mar 21.0 40.0 Clear sky
01-Apr 21.0 40.0 Sunny Day
02-Apr 21.0 39.0 Sunny Day