आगरालीक्स …आगरा में स्कूल खुलने के साथ ही बच्चों की दिनचर्या बदल गई है, सुबह छह बजे स्कूल के लिए बच्चे घर से निकल रहे हैं। मम्मी पापा का शिडयूल भी बदल गया है।

आगरा के मिशनरी और कान्वेंट स्कूलों में सत्र 2022 की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। कोरोना काल में बच्चों की आनलाइन क्लासेज चली लेकिन अब आफलाइन कक्षाएं लग रही हैं। ऐसे में देर तक सोने वाले बच्चे अब पांच बजे बिस्तर से बाहर निकल रहे हैं और स्कूल के लिए तैयार हो रहे हैं।
स्कूल बस और वैन के लिए परेशान अभिभावक
स्कूल खुल गए हैं, ऐसे में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल बस और वैन को लेकर आ रही है। अभिभावक स्कूल बस और वैन का इंतजाम करने में जुटे हैं। छोटे बच्चों को परिजन खुद ही स्कूल छोड़ने जा रहे हैं। स्कूल के समय से 30 से 45 मिनट पहले घर से स्कूल के लिए निकलना पड़ रहा है।
गर्मी से भी बच्चे परेशान
स्कूल खुलने के साथ ही गर्मी भी बढ़ गई है। गर्मी बढ़ने से बच्चे परेशान हो रहे हैं। दोपहर में घर लौटते समय बच्चों को गर्मी परेशान कर रही है।