आगरालीक्स… आगरा के आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में कल मेडिकल छात्रा प्रिया पर सोना बरसेगा, गोल्डन गर्ल बनेंगी, दृष्टिबाधित सोनम चौहान को मिलेगा मेडल, 200 में से 200 अंक, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल मेधावियों को मेडल से करेंगी सम्मानित।
विवि का दीक्षांत समारोह 29 मार्च को विवि के खंदारी परिसर स्थित शिवाजी मंडप में सुबह 10.45 बजे से आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल होंगी। 87वें दीक्षांत समारोह में सबसे अधिक पदक केडी मेडिकल कॉलेज, मथुरा की छात्रा प्रिया को मिलेंगे। प्रिया को एमबीबीएस 2021 की परीक्षा में विभिन्न पेपर और पाठ्यक्रम में सर्वाधिक प्राप्त करने के लिए यह पदक प्रदान किए जाएंगे। प्रिया को दीक्षांत समारोह में अखिल भारतीय महिला परिषद आगरा शाखा स्वर्ण पदक, वक्ले स्वर्ण पदक, डॉ. जैतिन्दर नाथ हाजरा स्वर्ण पदक, डॉ. टुकी राम एल्हेंस स्वर्ण पदक, श्रीमती तुलसा देवी स्मृति स्वर्ण पदक, श्रीमती माधुरी देवी श्रीवास्तव स्मृति स्वर्ण पदक, प्रो. सुखवीर प्रसाद जैन एवं श्रीमती शकुंतला देवी जैन स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। 87वें दीक्षांत समारोह 162 छात्रों को मेडल दिए जाएंगे।

इन्हें मिलेंगे सबसे अधिक मेडल
प्रिया, के. डी मेडिकल कॉलेज, मथुरा
सात स्वर्ण पदक
दिव्या शर्मा, एम. ए हिन्दी, पांच स्वर्ण पदक, एस. बी कॉलेज, अलीगढ़
कुमारी पूजा, एम.ए, अर्थशास्त्र, पी सी बाग्ला कॉलेज, हाथरस
चार स्वर्णपदक,
ज्योति वर्मा, एम. एस. डब्ल्यू. इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइन्स, चार स्वर्ण पदक
.युसरा, अब्बू हुरेरा गर्ल्स कॉलेज,
तीन स्वर्ण पदक,
रेनू यादव, महात्मा गांधी गर्ल्स पीजी कॉलेज, फ़िरोज़ाबाद तीन स्वर्ण पदक,
मुकुल सेन, बी. एस. सी 3 ईयर तीन स्वर्ण पदक, सेंट जोंस कॉलेज आगरा,
कुमारी निक्की, टीका राम कन्या महाविद्यालय, अलीगढ़ बी. ए , तीन स्वर्ण पदक,
आयुषी भारद्वाज, बी. ए श्रीमती शारदा जौहरी नगर पालिका कन्या महाविद्यालय. एटा तीन स्वर्ण पदक,
मथुरा की दृष्टिबाधित सोनम चौहान को इतिहास में 200 में से 200 अंक
प्राप्त करने पर बी.ए. अंतिम वर्ष में इतिहास विषय में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी के लिए डॉक्टर वाई. प्रसाद स्मारक रजत पदक प्रदान किया जाएगा ।
गंगाधर शास्त्री हिंदी वाद विवाद प्रतियोगिता, सेंट जोंस कॉलेज आगरा, को चल वैजयंती मिलेगी ।
पन्ना लाल माहेश्वरी अंग्रेजी वाद-विवाद प्रतियोगिता में, सेंट जोंस कॉलेज, आगरा को चल वैजयंती मिलेगी ।