आगरालीक्स…. आगरा के ताजमहोत्सव में एक्स फैक्टर फेम आगरा की शान करतार सिंह की आवाज ने महफिल को रंगीन बना दिया। ये जो मोहब्बत है गाने के साथ ही एक के बाद एक गानों की प्रस्तुति दी। 75 साल के सिंगर करतार सिंह के दो म्यूजिक वीडियो भी रिलीज हो चुके हैं।

सोमवार रात को ताजमहोत्सव में करतार सिंह ने तुम जो मिल गए गाने से हो से माहौल ही बदल दिया। ये जो मोहब्बत है पर तालियों की गड़गड़ाहट गूंजने लगी, इसके बाद छोड़ो कल की बातें गाना गाया। सोनी टीवी के एक्स फैक्टर में टॉप पांच तक पहुंचने के बाद सुर्खियों में आए करतार सिंह ने आगरा घराने के उस्ताद अकील अहमद खान से क्लासिकल म्यूजिक की ट्रेनिंग ली है।
वेब सीरीज में दिखाई देंगे करतार सिंह
सिंगर करतार सिंह नेताजी सुभाष चंद बोस पर बन रही वेब सीरीज में लाल बहादुर शास्त्री का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म की शूटिंग बैंकाक में हुई है।