आगरालीक्स…आगरा की मस्तानी शाम में उमंग के रंगों में डूबी स्पाइशी शुगर की सदस्याएं…स्पाइसी शुगर का कार्निवल, गीत, संगीत और मस्ती के साथ खूब हुआ धमाल
मस्तानी शाम, गीत, संगीत और डांस की मदहोशी भी। दिल की रूह को छूने वाले लता, रफी, मुकेश और किशोर के गाने। मनोरंजक गेम, रेप की तुनकमिजाजी। संस्कृति के विभिन्न रंगों के कुछ ऐसे ही फ्यूजन के साथ स्पाइसी शुगर संस्था की सदस्याओं ने कार्निवाल को इंजॉय किया। इस अवसर पर संस्था की सदस्याओं द्वारा हेंड मेड व ईको फ्रेंडली प्रोडक्ट के स्टॉल भी लगाए।

कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्था की अध्यक्ष पूनम सचदेवा ने सभी सदस्याओं का स्वागत कर किया। ये शाम मस्तानी…, एक अजनबी हसीना से…, लैला मैं लैला…, दम मारो दम… जैसे गीतों के साथ जादू तेरी नजर…, चांद सितारे फूल और खुशबू ये तो सारे पुराने हैं… जैसे मदमस्त गीतों पर जो मस्ती शुरु हुई देर शाम तक उमंग बनकर बिखरती रही। संस्था की सदस्यों ने भी अपनी कला प्रदर्शन करते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। आकर्षक गेम में विजेता सदस्याओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूजा, रिम्पी, अनुप्रिया गोयल, पुष्पा पोपटानी, बबिता चौहन, जसप्रीत गुटाठी, सौम्या श्रीवास्तव, शिल्पा भाटिया, नीति जुनेजा, मीनल पारसवानी, तनूजा, राइना, रितु कपूर, वीना सचदेवा, शशि बंसल, नीरू, रेनू लाम्बा, शिखा जैन, पावनी, चांदनी आदि उपस्थित थीं।