आगरालीक्स ….आगरा में क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने ताजमहल का दीदार किया, वे अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ताजमहल आएं हैं, जानें राहुल द्रविड़ के परिवार के बारे में।
रविवार सुबह क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ताजमहल का दीदार करने पहुंचे, ताजमहल की पच्चीकारी के बारे में जाना। राहुल द्रविड़ के साथ फोटो कराने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी।

पत्नी और बच्चों के साथ पहुंचे.
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ शनिवार सुबह करीब नौ बजे फतेहपुर सीकरी देखने के लिए पहुंचे. उनके साथ उनकी पत्नी विजेता और बेटे समित व अन्वय भी साथ थे. पुलिस ने वीआईपी गेट से उन्हें स्मारक में प्रवेश कराया. लाल रंग की टीशर्ट, ब्लैक ट्राउजर और कैप पहने द्रविड़ के स्मारक में एंट्री करते ही लोगों ने उन्हें तुरंत पहचान लिया लेकिन सिक्योरिटी फोर्सेस ने किसी को भी उनके नजदीक जाने नहीं दिया. राहुल द्रविड़ ने दीवान ए आम, दीवान ए खास, चौपड़, आंख मिचौली मदरसा, टर्की सुल्ताना, अनूप तालाब, पंच महल, बीरबल पैलेस, जोधाबाई पैलेस, खजाना महल का भ्रमण किया. वह करीब डेढ़ घंटे तक स्मारक में रहे. उन्हें गाइट दिनेश गोला ने स्मारक के इतिहास और वास्तुकला के बारे में जानकारी दी.