आगरालीक्स….आगरा में 42 डिग्री गर्मी से बेहाल हुए लोग. तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने किया परेशान…जानें मौसम का पूरा अपडेट
आगरा में पड़ रही भीषण गर्मी से लोग बेहाल हैं. दिन के समय झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही हे. सुबह से सूरज की तेज किरणें निकलना शुरू हो जाती हैं. हालात ये है कि सुबह 9 बजे के बाद से धूप में एक पल भी ठहरना मुश्किल हो रहा है. दिन में तो और भी जयादा बुरी हालत हो जाती है. लोग बाहर निकलने से बच रहे हैं. लेकिन जिन लोगों को दिन में बाहर निकलना पड़ रहा है वह बचाव के लिए अंगोछे व छाता का प्रयोग कर रहे हैं. गले को तर करने के लिए शीतल पेय पदार्थों का भी सहारा लेते हुए नजर आ रहे हैं.

मंगलवार को भी आगरा का तापमान 42 डिग्री के करीब रहा. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आगरा का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 21 डिग्री सेल्सियस रहा और ये भी सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक हैं. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले कुछ ही दिनों में आगरा का अधिकतम तापमान 45 डिग्री के करीब तक पहुंच सकता है. हीट वेव्स का अलर्ट लगातार बना हुआ है.