आगरालीक्स…आगरा में पकड़ा गया तीन करोड़ रुपये का गांजा. रुई से भरे 10 चक्का ट्रक में ले जाया जा रहा था यहां…तीन हिरासत में.
यूपी एसटीएफ को आगरा में गांजा तस्करी को लेकर बड़ी सफलता हाथ लगी है. एसटीएफ ने आगरा के बाह में पुलिस की मदद से एक 10 चक्का ट्रक से 12 कुंतल गांजा बरामद किया है. यह गांजा रुई से भरे ट्रक में छुपाकर ओडिशा से राजस्थान के डींग को ले जाया जा रहा था. पुलिस ने लोगों को हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है.

ऐसे हाथ लगी सफलता
एसटीएफ लखनऊ को सूचना मिली कि ओडिशा से राजस्थान के डींग के लिए गांजा की एक बड़ी खेप भेजी जा रही है. इस पर टीम सक्रिय हो गई. शुक्रवार सुबह थाना बाह में टीम ने पुलिस की मदद से जरार चौकी के पास से एक 10 चक्का ट्रक को पकड़ लिया. पुलिस ने पूछताछ की तो चालक और क्लीनर ने बताया कि रुई के बिनोला की खेप डींग ले जाई जा रही है. इस पर पुलिस ने ट्रक की तलाश की तो उसमें 40 बोरियां गाजा की मिली जो करीब 12 कुंतल था. यह देखते ही पुलिास और एसटीएफ के होश उड़ गए. बरामद गांजे की कीमत 3 करोड़ रुपये बताई गई है. पुलिस ने ट्रक चालक, क्लीनर और एक अन्य को हिरासत में लिया है और इनसे पूछताछ की जा रही है.