आगरालीक्स…आगरा में भारत विकास परिषद ‘सर्वोदय’ के अध्यक्ष चुने गए अतुल गोयल. अनूप अग्रवाल को मिली सचिव और श्याम माहेश्वरी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी
अतुल गोयल बने सर्वोदय के अध्यक्ष
भारत विकास परिषद “सर्वोदय” शाखा आगरा का पांचवा अधिष्ठापन समारोह होटल डबल ट्री हिल्टन फतेहाबाद रोड पर आज संपन्न हुआ। अधिष्ठापन समारोह में सत्र 22 -23 के लिए चुने गए सर्वोदय शाखा के अध्यक्ष अतुल गोयल, सचिव अनूप अग्रवाल, कोषाध्यक्ष श्याम माहेश्वरी व महिला संयोजिका सीमा गोयल को भारत विकास परिषद के प्रांतीय महासचिव राहुल गर्ग ने शपथ दिलाई।

प्रांतीय सचिव सोमदेव सारस्वत ने सर्वोदय शाखा के नए बने सदस्यों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर भारत विकास परिषद के एनसीआर रीजनल अध्यक्ष डॉ तरुण शर्मा, राष्ट्रीय प्रकल्प अधिकारी केशव दत्त गुप्ता, ब्रज क्षेत्र के प्रांतीय अध्यक्ष प्रमोद सिंघल, राष्ट्रीय अधिकारी बसंत गुप्ता एडवोकेट डी आई सी उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा वंदे मातरम का गान करके व अतिथियों एवं शाखा के पदाधिकारियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद के समक्ष दीप प्रज्वलन कर की गई ।
संचालन दिव्या अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर सर्वोदय शाखा के पवन कुमार अग्रवाल, रविंद्र गोयल, मनोज कुमार अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, मनीष गोयल, योगेश बंसल, राजेश अग्रवाल, आरती बंसल, मनीषा गोयल को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर अर्चना गोयल, कविता अग्रवाल, स्वीटी अग्रवाल, आरती बंसल, नीरू बंसल, पंकज गर्ग, कपिल गर्ग, योगेश बंसल, अजय सिंघल आदि उपस्थित थे।