आगरालीक्स…आगरा पुलिस ने सिरफिरा आशिक पकड़ा. शादी से इनकार करने पर युवती के मुंह पर पैर रखकर पेट में मारी थी गोली…
थाना एत्माद्दौला में सिरफिरे प्रेमी को पुलिस ने अरेस्ट किया है. पुलिस ने उसके दो साथियों को भी पकड़ा है. आरोपी ने शादी से इनकार करने पर युवती के पेट में गोली मारी थी. पुलिस ने उसके पास से देसी पिस्टल भी बरामद की है.
ये है पूरा मामला
मामला एक अप्रैल का है. थाना एत्माद्दौला के सामने बस्ती में रहने वाली एक युवती को उसके सिरफिरे प्रेमी ने को बुरी तरह से मारा पीटाा था. आरोपी ने युवती को छत से घसीटकर उसका सिर दीवार में मारा और फिर उसके मुंह पर पैर रखकर उसके पेट में गोली मार दी थी. आरोपी इसके बाद भाग निकला था. परिजनों ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया था. इस मामले में युवती की मां ने फतेहाबाद के रहने वाले देव गुर्जर उर्फ नेहरू के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था.

पुलिस तभी से नेहरू की तलाश कर रही थी. सामने आया था उसके दो साथी भी वारदात में शामिल थे जिन्हें पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस ने नेहरू की तलाश में कई राज्यों में दबिश दी. सोमवार को पुलिस ने उसे कटरा बजीर खां क्षेत्र से अरेस्ट कर लिया. इसके बाद मंगलवार को पुलिस ने जखोदा निवासी सूरज बघेल और राजपुर चुंगी रहने वाले रघु ठाकुर को भी अरेस्ट कर लिया. पुलिस ने नेहरू के पास से देसी पिस्टल बरामद की है.
शादी से इनकार करने पर मारी गोली
पुलिस पूछताछ में आरोपी नेहरू ने बताया कि वह युवती से प्रेम करता था और उससे शादी करना चाहता था लेकिन युवती ने शदी करने से इनकार कर दिया. नेहरू की साजिश में अरविंद बघेल, सूरज बघेल, रघु ठाकुर और अमित सविता शामिल था.