आगरालीक्स……. आगरा रीजन में जींस कुर्ता पहने युवती ने टशन में तमंचा लगा रखा था, पुलिस ने युवती को अरेस्ट कर लिया, युवती टीचर बताई जा रही है, उसे जेल भेज दिया है। युूवती का महिला सिपाही द्वारा तलाशी लेने और तमंचा बरामद करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सोमवार को मैनपुरी में पुलिस की स्वॉट टीम चेकिंग कर रही थी, उसी दौरान टीम की नजर एक युवती पर पड़ी, युवती के पास तमंचा था। महिला पुलिस को बुलाया गया, युवती की तलाशी ली गई, युवती से महिला पुलिस ने तमंचा जब्त कर लिया। इसका वीडियो बना लिया गया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवती बताई जा रही टीचर, जेल भेजा
पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती फिरोजाबाद की रहने वाली है और किसी काम से मैनपुरी आई थी। युवती ने खुद को एक स्कूल में टीचर बताया है। युवती तमंचा क्यों लगाए हुई थी, इस बारे में भी पूछताछ की गई। युवती से महिला पुलिस ने 315 बोर का तमंचा जब्त किया है, मुकदमा दर्ज कर युवती को जेल भेज दिया है।