Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: Three bookies arrested for betting in IPL match…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स​क्राइम

Agra News: Three bookies arrested for betting in IPL match…#agranews

208

आगरालीक्स…आगरा में बीच चौराहे पर कार के अंदर लगाया जा रहा था आईपीएल पर सट्टा. तीन सट्टेबाज पुलिस ने दबोचे.

आगरा की थाना न्यू आगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल सट्टा करने वाले शातिर सट्टेबाज सहित कुल तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने इनके पास से एक लाख रुपये कैश, चार मोबाइल और एक गाड़ी सहित कई सामान बरामद किए हैं. ये लोग बीच सड़क पर कार के अंदर सट्टा लगा रहे थे.

थाना न्यू आगरा पुलिस केंद्रीय हिंदी संस्थान के पास गश्त पर थी, तभी सूचना मिली कि कुछ लोग नगला बूढ़ी चौराहे पर कार के अंदर कई दिनों से आईपीएल पर सट्टा लगाते हैं. इस पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंची. पुलिस ने चारों ओर से घेरकर कार के अंदर बैठे तीन बदमाशों को अरेस्ट कर लिया. इनके पास से गाड़ी व एक लाख रुपये कैश, 4 मोबाइल, व अन्य सामान बरामद किया है. पूछताछ में तीनों ने बताया​ कि वह आईपीएल की सट्टेबाजी का काम करते हें एवं इस समय हम लोग सट्टेबाजी कर रहे थे. गाड़ी से जगह जगह जाकर हम लोग मोबाइल, एप्स आदि के माध्य से सट्टेबाजी के कार्य को अंजाम देते हैं जिससे हमें मोटा मुनाफा होता है.

ये हैं तीनों के नाम
बब्बी चौधरी पुत्र जगदीश चौधरी निवासी नगला पदी
कुलकान्त पुत्र महावीर सिंह निवासी विद्या नगर नगला पदी
अजय सिंह पुत्र बीरेंद्र सिंह निवासी सैदपुर थाना बलदेव मथुरा.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra News: FSDA sent 15 samples from food establishments in Agra for testing and issued guidelines to traders…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जन्माष्टमी से पहले एफएसडीए ने दुकानों व रिटेल स्टोरों से...

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

बिगलीक्स

Agra Weather: ‘Yellow alert’ for heavy rain is in place until September 6…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में आज बारिश ने जमकर भिगोया. 6 सितंबर तक भारी बारिश...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas gifts modern amenities to a Saraswati Shishu Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित...

error: Content is protected !!