आगरालीक्स…आगरा में सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन की अध्यक्ष बनी डॉक्टर संध्या जैन. सचिव की जिम्मेदारी डॉ निधि दीक्षित को मिली…
रविवार को सिकंदरा—बोदला डॉक्टर एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। आवास विकास स्थित एक होटल के प्रांगण में नई कार्यकारिणी ने पदभार संभाला। डॉ. पंकज नगाइच ने बताया 10 अप्रैल को सिकंदरा बोद्ला डॉक्टर एसोसिएशन की आम सभा आयोजित की गई थी जिसमें ध्वनि मत से यह प्रस्ताव पारित हुआ इस बार के महत्वपूर्ण पद महिला शक्ति को दिए जाएंगे। फिर इसमें अध्यक्ष डॉक्टर संध्या जैन, सचिव डॉ निधि दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना सिंघल को मनोनीत किया गया।
इसके साथ 30 लोगों की कार्यकारिणी घोषित की गई।
40 कार्यक्रमों का दिया ब्यौरा
आज के कार्यक्रम में नई टीम ने पदभार संभाला और पदभार संभालते ही आईएमए अध्यक्ष डॉ. ओपी यादव एवं सचिव डॉ. पंकज नगायच और कोषाध्यक्ष डॉक्टर अरुण जैन का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में सिकंदरा बोदला डॉक्टर एसोसिएशन के पूर्व सचिव डॉ. अनूप दीक्षित ने वर्ष भर हुए लगभग लगभग 40 कार्यक्रमों का ब्यौरा दिया। पूर्व कोषाध्यक्ष डॉक्टर अरुण जैन ने treasurer रिपोर्ट पेश की।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. संध्या जैन ने कहा कि सभी सदस्यों की सुरक्षा प्राथमिकता है, एवं सभी सदस्य सदस्यों के आपसी तालमेल से एवं एकता के साथ मिलकर के वर्षभर कार्य करेंगे। सचिव डॉ. निधि दीक्षित ने यह रखा के प्रत्येक सदस्य मिलजुल कर अपने हर अच्छे बुरे में एक दूसरे का साथ देकर परिवार की तरह घुल मिलकर रहेंगे। डॉ अर्चना सिंघल ने कहा कि हम चिकित्सक कितनी मेहनत करके एक-एक पाई पाई जोड़ करके जो धन एकत्रित करते हैं उसका सदुपयोग करना है उनके कार्यकाल का केंद्र बिंदु रहेगा। रोमा यादव ने चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाते हुए पुलिस हेल्पलाइन नंबर का सदुपयोग करने की बात कही।
आईएमए अध्यक्ष डॉ ओपी यादव ने नवीन टीम को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए यह भरोसा दिलाया कि आईएमए प्रत्येक सदस्य का ख्याल रखेगा एवं उनके हर् परेशानी में साथ खड़ा दिखाई देगा। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष डॉ अनूप अम्बेश, डॉ अरुण चतुर्वेदी, डॉ संतोष कुमार, डॉ रत्ना शर्मा, रोमा यादव, डॉ वंदना अग्रवाल, डॉ केशव, डॉ विशाल सिन्हा, डॉ हेमेंद्र अग्रवाल, डॉ आर के सिंह, डॉ अनुराग गुप्ता, डॉ रविन्द्र प्रतिहार एवं अन्य कई चिकित्सक उपस्थित रहे. धन्यवाद ज्ञापन डॉ योगेश सिंघल ने दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान के साथ हुआ।