Friday , 19 June 2026
Home आगरा Agra News: Ananya Sharma wins International World Records of Excellence Award in Digital Painting…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Ananya Sharma wins International World Records of Excellence Award in Digital Painting…#agranews

257

आगरालीक्स…आगरा की अनन्या ने डिजिटल पेंटिंग में जीता इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड..पेंटिंग से पहले ही कमा चुकी हैं 26 लाख रुपये…खबर में पेंटिंग देखेंगें तो आप भी कहेंगे—वाह

जमाना डिजिटल है और इस नए जमाने में आगरा की रहने वाली अनन्या शर्मा ने डिजिटल पेंटिंग के जरिए दुनिया में बड़ी सफलता हासिल की है. आगरा की रहने वाली अनन्या शर्मा को इंटरनेशनल बुक आफ रिकॉर्ड ने इंटरनेेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस अवार्ड से नवाजा है. अनन्या की डिजिटल पेंटिंग को फरवरी माह में इंटरनेशनल डिबेट में शमिल किया गया था. इंटरनेशनल डिबेट के दौरान ही अनन्या की पेंटिंग की बड़े पैमाने पर बिक्री हुई. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है महज ​तीन दिन में इस पेंटिंग के जरिए अनन्या ने 26 लाख रुपये कमाए. अब इंटरनेशनल बुक आफ रिकॉर्ड द्वारा दिया गया सर्टिफिकेट और मेडल पाकर अनन्या ने आगरा का नाम रोशन किया है.

पेंटिंग के शौक से मिली अब पहचान
आगरा के ट्रांस यमुना के फेस 2 में रहने वाली अनन्या के पिता डॉ. डीपी शर्मा फि​जीशियन हैं एवं हॉस्पिटल का संचालन करते हैं. बेटी को मिले अवार्ड से घर में खुशी का माहौल है. अनन्या का कहना है कि उन्हें डिजिटल पेंटिंग का बचपन से शौक है. आज उससे उन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान भी मिल गई है. शनिवार शाम को उन्हें सर्टिफिकेट और मेडल प्राप्त हुए हैं. अनन्या को लिखने का भी शौक है और उन्होंने मून स्टोन सहित दो किताबें लिखी हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Srimad Bhagwat Katha ongoing at Radha Krishna Mandir, Lawyers Colony, Agra

आगरालीक्स…आजकल घूमने और समय बिताने के लिए लोग जा रहे तीर्थ स्थल…तीर्थ...

आगरा

Agra Live News: Farmers sat in front of the car of Minister-in-charge Bhupendra Singh in Agra…#agranews

आगरालीक्स…मंत्री जी आलू ने कंगाल कर दिया है…आगरा में प्रभारी मंत्री भूपेंद्र...

आगरा

Agra Live News: On Father’s Day, eight fathers—including the late MLA Jagan Prasad Garg—will receive the ‘Best Father Award 2026’…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में फादर्स डे पर विधायक रहे स्व. जगन प्रसाद गर्ग सहित...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Utkarsh secured the first position in Agra in the CA exam results…#agranews

आगरालीक्स…सीए परीक्षा परिणाम में उत्कर्ष ने पाया आगरा में पहला स्थान. पिता...

error: Content is protected !!