Wednesday , 2 September 2026
Home आगरा Agra News: Traders made aware about emergency number 112…#agranews
आगराटॉप न्यूज़

Agra News: Traders made aware about emergency number 112…#agranews

248

आगरालीक्स…आगरा में किसी भी इमरजेंसी में फोन उठाएं और मिलाएं 112 नंबर…व्यापारियों के साथ पुलिस ने किया लोगों को जागरूक

किसी भी इमरजेंसी में फोन उठाएं 112 मिलाएं
उत्तर प्रदेश पुलिस 112 अपात सेवाएं के बारे में जागरूकता अभियान पुलिस विभाग एवं उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के द्वारा चिमनलाल चौराहा पर किया गया। इस कार्यक्रम में 112 जनपद प्रभारी मिराज अली द्वारा व्यापारियों को 112 के बारे में कई विशेष जानकारियां उपलब्ध कराई गई जो आम जनता को नहीं मालूम थी। एलसीडी के माध्यम से पुलिस विभाग की 112 सेवाओं के बारे में वीडियो उपलब्ध कराई गई जिसमें विभिन्न प्रकार की आपातकालीन सेवाओं के बारे में और अन्य विशेष जानकारियां उपलब्ध कराई गई।

एसपी सिटी विकास कुमार से उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष विनय कामरा के अनुरोध पर 112 जागरूकता अभियान व्यापारियों के बीच में चमनलाल चौराहे पर किया गया। इससे कई व्यापारियों को 112 के बारे में जानकारी उपलब्ध हुई मौके पर पमप्लेट और 112 बोर्ड साइंस पुलिस डिपार्टमेंट एवं व्यापारियों द्वारा बांटे गए। यह बात कहने में कोई संकोच नहीं कि किसी भी इमरजेंसी में फोन उठाएं और 112 मिलाएं क्योंकि इस सेवा से आप आपातकाल में आग लगने से 101 एवं महिलाओं द्वारा 1076 के कंप्लेंट एवं अन्य सेवाओं के लिए भी आप 112 डायल करेंगे तो उसका निराकरण इसी नंबर से भी हो सकता है। 112 की विशेष बात यह है कि 112 डायल के 5 से 10 मिनट के अंदर पुलिस की गाड़ी उपलब्ध होती है और आपका समस्या का निराकरण किया जाता है।

ये लोग रहे उपस्थित
जागरूकता अभियान के अंत में विनय कामरा युवा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया। पुलिस डिपार्टमेंट 112 जनपद प्रभारी मिराज अली एवं रावतपाडा चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार एवं चिमनलाल चौराहा चौकी इंचार्ज सुमित कुमार एवं अन्य पुलिसकर्मियों का धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में संजीव गोयल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सचिन अग्रवाल एवं सचिन गोयल वरिष्ठ मंत्री, समित अरोरा मंत्री एवं नवीन अग्रवाल एवं अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra News: Newlywed woman dies in Agra; police investigating…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के नगला छिद्दा नवविवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला. छह...

आगरा

Agra News: Lions Club Prayas gifts modern amenities to a Saraswati Shishu Mandir, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के विजय नगर कॉलोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पुनर्निर्मित वातानुकूलित...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : Video, Uttar Pradesh Sindhi Academy, Lucknow, and International Sindhi Samaj Organization (Women’s Wing) celebrated the grand festival of Teejri in Agra

आगरालीक्स…आगरा में टीजड़ी पर्व पर सिंधी संस्कृति और समृद्ध विरासत की अनूठी...

आगरा

Obituaries of Agra on 2nd September 2026

आगरालीक्स:…आगरा में आज उठावनी, आगरालीक्स पर उठावनी प्रकाशित कराने के लिए कॉल...

error: Content is protected !!