आगरालीक्स …..आगरा के फतेहपुर सीकरी में पंच महल पर भजन सम्राट अनूप जलोटा ने चदरिया झीनी रे झीनी… को राग स्वतंत्र, राग काफी, राग भैरव में प्रस्तुत किया, इससे माहौल ही बदल गया। विश्व धरोहर दिवस पर आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलाकारों ने एक के बाद एक प्रस्तुति दी।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और आगरा विकास प्राधिकरण द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भजन सम्राट अनूप जलोटा ने ऐसी लागी लगन मीरा हो गई मगन… से शुरूआत की। होंठों से छू लो तुम मेरे गीत अमर कर दो… और किशोर कुमार के गीत चिंगारी कोई भड़के…की प्रस्तुति दी। तबले के साथ जुगलबंदी की। गीत चदरिया झीनी रे झीनी… को राग स्वतंत्र, राग काफी, राग भैरव में प्रस्तुत किया तो तालियां गूंज उठीं। अंत में उन्होंने गीत आज जाने की जिद न करो… सुनाया। उन्होंने संचालन सुशील सरित ने किया। एडीए उपाध्यक्ष डा. राजेंद्र पैंसिया, अधीक्षण पुरातत्वविद् राजकुमार पटेल, संरक्षक सहायक कलंदर, डॉ. डीवी शर्मा आदि मौजूद रहे।