
इंटरनेट फोटो
आईपीएल का मैच रोमांचक दौर में पहुंच चुका है, प्ले आॅफ में जगह बनाने के लिए मैच हो रहे हैं। ऐसे में आगरा में आईपीएल का सटटा लगने लगा है। छत्ता क्षेत्र में जीवन मंडी चौराहे के पास पहली मंजिल पर आईपीएल के सटटे के दांव लग रहे थे। सीओ छत्ता बीएस त्यागी के निर्देशन में एसओ छत्ता शैलेंद्र सिंह ने टीम के साथ छापा मारा, यहां से बल्केश्वन निवासी तीन युवक पकडे गए हैं। इनके पास से लैपटॉप, कैश और मोबाइल मिले हैं, ये आरसीबी और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को चल रहे रोमांचक मैच में सटटे के दांव लगा रहे थे। इस रैकेट से कई और लोगों के जुडे होने की आशंका पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
मैच से ज्यादा क्रेज
आईपीएल के लगातार हो रहे मैच का क्रेज कम होता जा रहा है, वहीं फटाफट क्रिकेट के इस संस्करण में सटटा का बाजार तेजी से बढ रहा है। कुछ ही देर में लाखों कमाने की चाहत में युवाओं के साथ ही कारोबारी आईपीएल में सटटा लगा रहे हैं, एक एक गेंद से लेकर टीम के स्कोर पर भी सटटा लग रहा है। पुलिस के छापे में सटटा लगाते हुए युवक पकडे जा चुके हैं।
होटल से लेकर पॉश कॉलोनी पर नजर
सटटा और जुआ को रोकने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। होटल से लेकर पॉश कॉलोनियों पर नजर रखी जा रही है। रविवार को सिकंदरा क्षेत्र के होटल से जुए पर दांव लगाते हुए 19 लोगों को पुलिस ने पकडा था तो रात को जीवन मंडी से आईपीएल में सटटा लगाते हुए तीन युवक दबोच लिए।
Leave a comment