
एसएन में सोमवार की रात को दो बोतल में पेट्रोल लेकर मेडिकल छात्र पहुंचे, एक बोतल की पेट्रोल कॉलेज के गेट और खिडकी पर डाल दी, इसके बाद दूसरी बोतल भी खोल ली। दूसरे छात्र ने माचिस निकाली और जलाने लगा, इसे देख चौकीदार भूरी सिंह ने हल्ला मचा दिया, शोर होने के बाद भी मेडिकल छात्र आग लगाने के लिए माचिस जला रहे थे, इसी बीच चौकीदार वहां पहुंच गया और एक छात्र को पकड लिया, शोर सुनकर अन्य कर्मचारी भी आ गए, उन्हें देख मेडिकल छात्रों ने हॉस्टल की तरफ दौड लगा दी। इसकी जानकारी होते ही प्रिंसिपल डॉ एसके गर्ग सहित वरिष्ठ डॉक्टर पहुंच गए। उन्होंने हॉस्टल में चेकिंग की, अन्य छात्रों से पूछताछ की गई।
एक मेडिकल छात्र और दूसरा है जूनियर डॉक्टर
कॉलेज प्रशासन की जांच में सामने आया है कि एक मेडिकल छात्र ने जूनियर डॉक्टर के साथ मिलकर आग लगाने की कोशिश की थी। मेडिकल छात्र कई सालों से फेल हो रहा है, वह कॉलेज प्रशासन पर पास होने का दबाव बना रहा था। जबकि दूसरा छात्र जूनियर डॉक्टर प्रथम वर्ष बताया जा रहा है। कोर्ट के आदेश के बाद यूपीपीजीएमईई की पहली काउंसिलिंग निरस्त होने के आदेश का वह विरोध कर रहा है।
प्राचार्य कार्यालय का तोड दिया था शीशा
इससे पहले पिछले सोमवार को प्राचार्य कार्यालय का शीशा तोड दिया गया था, आशंका है कि इन्हीं छात्रों ने शीशा तोडा था। इनके खिलापफ सख्त कार्रवाई के लिए बैठक चल रही है।
Leave a comment