आगरालीक्स…आगरा में अब पेठा बनाने के लिए कितनी यूज की जा रही गैस, इसकी वीकली रिपोर्ट बनाई जाएगी. यमुना किनारा रोड से हटाई जाएंगी ट्रांसपोर्ट एजेंसी. कमिश्नर ने बैठक कर दिए ये निर्देश
टीटीजेड में प्रदूषण रोकने को होगा सख्त एक्शन
ताज ट्रैपेजियम जोन यानी टीटीजेड में प्रदूषण को रोकने के लिए अब सख्त से सख्त एक्शन लिया जाएगा. कोयला एवं कूड़ा जलाना टीटीजेड में पूरी तरह से प्रतिबंधित है लेकिन इसके बावजूद शहर में पेठा भट्टियों में चोरी छुपे कोयले का इस्तेमाल किया जा रहा है. सोमवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने नगर निगम, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, जिला प्रशासन तथा पुलिस विभाक के अधिकारियों के साथ पेठा भट्टियों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं. निर्देशों में ये भी कहा गया है कि पेठा इकाई जो गैस से संचालित हो रही हैं, उनकी गैस की खत के आंकड़े भी जुटाए जाएं और इनकी एक वीकली रिपोर्ट भी बनानी होगी. कमिशनर ने इसके अलावा प्लास्टिक पर रोक लगाने, कूड़ा उठान एवं निस्तारण पर भी चर्चा की.

यमुना किनारा से हटेंगी ट्रांसपोर्ट एजेंसी
बैठक् में यमुना किनारा रोड से ट्रांसपोर्टस एजेंसियों को पूरी तरह से हटाकर इन्हें ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किया जाना है. कमिश्नर ने संभागीय परिवहन अधिकारी व व्यपार कर विभाग से कहा है कि ट्रांसपोर्ट एजेंसी के पंजीकरण में स्थान के अनुरूप संचालन नहीं मिलने परउनके खिलाफ एक्शन लिया जाए. यमुना किनारा मार्ग पर वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है इसलिए शिफ्टिंग का कार्य जल्द पूरा किया जाए.