आगरालीक्स…आगरा में हुई ईंधन कुशल आटो रैली. सीमित ईंधन के संसाधन में कैसे किया जा सकता है संरक्षण इसको लेकर हुआ संरक्षण क्षमता महोत्सव. ये बने विनर
ईंधन के संसाधन सीमित है। यदि हम देश और दुनिया को प्रदूषण मुक्त बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ी को ईंधन के संसाधन उपलब्ध कराना चाहते हैं तो हमें इसे संरक्षण पर ध्यान होगा। इसी उद्देश्य के साथ आज पैट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के तत्वावधान में तेल एवं गैस सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों द्वारा पैट्रोलियम संरक्षण और अनुसंधान संघ (पीसाआरए) के दिशा निर्देश के तहत तेल एवं प्राकृतिक गैस के संरक्षण संदेश का जन-जन में प्रसार के लिए देश भर में संरक्षण क्षमता महोत्सव 2022 का आयोजन किया गया। थीम थी हरित एवं स्वच्छ ऊर्जा। जिसके तहत ईधन कुशल आटो रैली प्रतियोगिता का आयोजन ग्रीन गैस लि. जीएनजी मदर स्टेशन ताज नगरी फेस-2 पम्प पर किया गया।
अनावश्यक प्रयोग से बचना चाहिए
रैली का शुभारम्भ पीसीआरए, गेल, आईओसीएल के वरिष्ठजनों की उपस्थिति में ग्रीन गैस लि. के महाप्रबंधक एफसी मुखर्जी ने हरी झंडी दिखाकर किया। कहा कि घरेलू गैस हो या फिर ऑटो और चार पहिया गाड़ी में सीएनजी, सभी प्रकार के प्राकृतिक ईंधन का हमें अनावश्यक प्रयोग नहीं करना चाहिए। ईंधन का संरक्षण ही हमारा कल संवार सकता है। ईंधन के संरक्षण और बेवजह की खपत को रोककर हम देश और दुनिया को प्रदुषण से बचा सकते हैं। रैली में 50 ऑटो चालकों ने भाग लिया। 15 किमी, के निर्धारित मार्ग पर उत्साह के साथ प्रतिभागियों ने भाग लिया। विजेता प्रतिभागियों को ट्राफी, आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इन्हें किया गया पुरस्कृत
प्रथम पुरस्कारः लाखन सिंह
द्वितीय पुरस्कारः बहादुर
तृतीय पुरस्कारः विनोद कुमार