आगरालीक्स…आगरा में एक कॉलोनी के 16 फ्लैटस सील. एडीए ने की कार्रवाई. बिना नक्शे के कराए गए स्वीकृत
अवैध निर्माणों पर एडीए की कार्रवाई लगातार जारी है. कहीं अनाधिकृत रूप से विकसित हो रही कॉलोनियों को ध्वस्त किया जा रहा है तो कहीं होटल सील किए जा रहे हैं. शुक्रवार को भी एडीए की टीम ने आगरा की एक कॉलोनी के बिना मानचित्र स्वीकृत कराकर निर्मित किए गए 16 फ्लैट्स पर सील की कार्रवाई की है.

राधेश्याम कॉलोनी फेस 2 में हुई कार्रवाई
ताजगंज वार्ड अंतर्गत मारुति सिटी के गेट के सामने वाली सड़क पर राधेश्याम कॉलोनी फेस 2 विकसित की गई हे. बिल्डर उमेश शर्मा ने शमसाबाद रोड पर राधेश्याम कॉलोनी फेज टू विकसित की है। इसमें 17 फ्लैट्स हैं। तीन महीने पहले बिना नक्शा पास कराए राधेश्याम कॉलोनी में फ्लैट्स बनाने की शिकायत एडीए के उपाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र पैंसिया से की गई थी। उन्होंने गोपनीय जांच कराई, इसमें सामने आया कि फ्लैट्स का नक्शा पास कराए बिना ही बना दिए गए हैं। शुक्रवार केा सहायक अभियंता अनुराग चौधरी टीम के साथ राधेश्याम कॉलोनी पहुंचे। उन्होंने 16 फ्लैट्स सील कर दिए। एक फ्लैट में लोग रह रहे थे, उन्हें फ्लैट खाली करने के लिए कहा गया है जिससे उसे भी सील किया जा सके। बिल्डर उमेश शर्मा को नोटिस दिया गया है।
30 लाख रुपये में खरीदे फ्लैट
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राधेश्याम कॉलोनी फेज टू में फ्लैट खरीदने वालों का कहना है कि उन्होंने 30 लाख रुपये में फ्लैट खरीदा है। आर्किटेक्ट द्वारा पास नक्शा दिखाया गया था, फ्लैट सील होने से उनके पैसे फंस गए हैं।