आगरालीक्स…ईद पर नहीं जाएगी बिजली. सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश. कहा—हर हाल में अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती पर ईद पर बिजली आपूर्ति रखी जाए ठीक. बिजली संकट को लेकर बड़े निर्देश
प्रदेश में बिजली संकट को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जरूरी दिशा निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारु रखें. यही नहीं धर्मिक स्थलों के आसपास स्वच्छता, पेयजल आदि के प्रबंध किए जाएं. लोगों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए. उन्होंने कहा कि कोयले की ढुलाई के लिए रेलवे हमें अतिरिक्त रैक देने जा जा रहा है, भारत सरकार से अतिरिक्त बिजली भी प्राप्त होगी। रोस्टर के अनुरूप निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए समुचित प्रबंध किए जाएं.

बिल का भुगतान जरूरी
इधर सीएम योगी ने बैठक् में ये भी कहा कि बिजली आपूर्ति होती रहे इसके लिए बिल का भुगतान जरूरी है. बिजली का उपभोग करने वाले हर उपभोक्ता की यह ज़िम्मेदारी है कि वह समय से बिजली बिल का भुगतान करे. ऊर्जा विभाग/विद्युत निगमों को बिल के समयबद्ध संकलन के लिए ठोस प्रयास करना होगा. बकायेदारों से लगातार संपर्क व संवाद करें. कलेक्शन सिस्टम में सुधार की जरूरत है. प्रत्येक दशा में यह सुनिश्चित किया जाए कि हर उपभोक्ता को सही व समयबद्ध बिजली बिल मिले. ओवरबिलिंग अथवा विलंब से बिल दिया जाना उपभोक्ता को परेशान तो करता ही है, व्यवस्था के प्रति निराश भी करता है और वह बिल जमा करने के प्रति उत्साहित नहीं होता.