Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा The Agra Taj Car Rally 2022: Winners get reward of 600 kms. Rally…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

The Agra Taj Car Rally 2022: Winners get reward of 600 kms. Rally…#agranews

125

आगरालीक्स…आगरा में 600 किमी. की द आगरा ताज कार रैली का हुआ समापन. मुश्किलों और परेशानियों का चैलेंज भी नहीं रोक पाया बुलंद हौसलों को. ये बने रैली के विनर. इतना इनाम मिला

600 किलोमीटर की द आगरा ताज कार रेली का आज समापन हुआ। प्रतिभागियों को इस रेली में बहुत आनन्द आया और खासकर उन लोगों को ऑफ रोडिंग सेक्शन में मजा आया। प्रतिभागियों ने जो मुश्किलों व परेशानियों का सामना कच्ची सड़कों पर किया उसमें उनको नया सीखने को भी मिला और उन सड़कों पर 30-40 किलोमीटर की स्पीड से भी गाड़ी चलाना अपने आप में एक चैलेन्ज था।

आज आगरा ताज कार रैली प्रातः 6ः00 बजे होटल क्लार्क शीराज से प्रारम्भ होकर बिचपुरी, शाास्त्रीपुरम, कठवारी, रायपुर अहीर, कीठम, मई, बाकलपुर फरह, धाना खेमा, जुरावई, अछनेरा, मिढ़ाकुर, रायभा, दौलताबाद, माया बास, किरावली और उसके बाद रेली वापस होटल क्लार्क शिराज पहुंची। आज की रैली में ऑफ रोडिंग कल की अपेक्षा कम थी, आज गाड़ियाँ कच्चे-पक्के मिश्रित मार्ग पर चलीं और सभी प्रतिभागियों ने इसका भरपूर आनंद भी उठाया। आज रेली जो नहरों के किनारे चली और जो दृश्य देखा वह काफी सुहावना था। खेत, खलिहान हरियाली, नील गाय इत्यादि देखने को मिला। प्रतिभागियों ने काफी फोटोग्राफी भी की।

ओवर ऑल रेली के प्रथम विजेता को रू0 1,00,000/- इनाम दिया गया और अन्य सभी विजेताओं को रू0 2,00,000/- का इनाम देकर सम्मानित किया गया है। मोटर स्पोर्टस क्लब की ओर से हरविजय वाहिया, प्रशान्त जैन, अमित मित्तल, राम मोहन कपूर, अर्पित अग्रवाल, आर0पी0 सिंह, हेमन्त जैन, करन अग्रवाल  आदि उपस्थित रहे।

गेस्ट ऑफ ऑनर में गरिमा अवतार आयीं थीं जो कि एक्स्ट्रीम रेली ड्राइवर व इंस्टाग्राम इन्फ्लूएन्सर हैं एवं उनके इंस्टाग्राम पर 3 लाख फोलोअर्स हैं। रेली में विजेताओं को पुरस्कृत करने के लिए नगर आयुक्त निखिल फुंडे, एअर कमान्डर एस0के0 वर्मा, मिसेज विन्दु नन्दा (पत्नी श्री मेजर जनरल), आगरा कमिश्नर अमित गुप्ता, आदि थे।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

आगरा

Agra Live News: A car lost control and collided with an auto-rickshaw, woman died

आगरालीक्स…दर्दनाक, आगरा में तेज रफ्तार कार का पहिया निकला, कार अनियंत्रित होकर...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

आगरा

Agra Live News: Activity on “Presentation on Punjab” held at Bachpan and Academic Heights Public School, Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के बचपन और एकेडेमिक हाइट्स पब्लिक स्कूल में हुई “प्रेजेंटेशन ऑन...

आगरा

Agra Live News: Lord Jagannatha adorned with sandalwood print on Akshaya Tritiya in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में अक्षय तृतिया पर चंदन छापे की पोशाक से श्रंगारित हुए...

error: Content is protected !!