आगरालीक्स..आगरा में भारतीय विकास परिषद नवोदय ने अपने नये सत्र की शुरुआत गौमाता की सेवा कर की.
भारत विकास परिषद नवोदय ने नए सत्र की शुरुआत करते हुए अपने प्रथम सेवा कार्य के अंतर्गत आज रविवार को गौ धाम कर्मयोगी कमला नगर पर सनातन धर्म में पूजनीय गौमाता की सेवा से की। कार्यक्रम की शुरुआत नवोदय संरक्षक प्रदीप अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, नवोदय अध्यक्ष डॉ अमित सिंघल, सचिव अनिल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता एवं महिला संयोजिका शशी अग्रवाल द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गयी। इस अवसर पर नवोदय परिवार से आये सभी सदस्यों ने गऊ की सेवा कर पुण्य लाभ कमाया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन गौ सेवा प्रकल्प ब्रज प्रान्त विजय अग्रवाल के सानिध्य में नवोदय की ओर से गौशाला को खाद्य सामग्री भेट की गयी। इस कार्यक्रम के संयोजक पवन बंसल, जितेन्द्र अग्रवाल, पंकज अग्रवाल एवं लव गोयल रहे। सचिव अनिल अग्रवाल (टोंटी भाई) ने आये हुए सभी लोगो को धन्यवाद किया।

कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि भाविप ब्रज प्रान्त अध्यक्ष प्रमोद सिंघल ने नवोदय के इस सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें किसी भी खास दिवस या अपने व् अपने परिवारजनों के जन्मदिन पर, पूर्वजों की स्मृति में अथवा स्वजनों की पुण्यतिथि पर गौशाला के दर्शन करके गौ सेवा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गौ माता जीवन भर हमें अपने दूध- दही- घी आदि से पोषित करती है ऐसी गौ माता की महानता से अनजान होकर मात्र उसके पालन-पोषण का खर्च वहन न कर पाने के बहाने उन्हें कत्लखानों के हवाले करना एक दंडनीय कार्य है। हमें गौ माता के प्रति अपना कर्तव्य समझना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए अध्यक्ष डॉ अमित सिंघल ने कहा कि नवोदय द्वारा ये गौ सेवा का प्रकल्प हर वर्ष के लिया गया है। इस अवसर पर कुलभूषण गुप्ता, नितिन अग्रवाल, मनीष गुप्ता, शेखर अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, अमित अग्रवाल, जितेन्द्र अग्रवाल, राजीव गोयल, ज्योति मोहन जिंदल, मनोज गुप्ता, राकेश अग्रवाल, विनीता अग्रवाल , सीए दीपिका मित्तल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।