आगरालीक्स…आगरा में आंधी तूफान के बाद भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली है. तापमान भी कम हुआ है. आने वाले दिन में जानिए कैसा रहेगा मौसम
आगरा में रविवार शाम को आई आंधी और तूफान से गर्मी से राहत मिली है. लेकिन ये राहत कुछ ही है. क्योंकि गर्मी के कारण तो लोग आज भी परेशान रहे. हालांकि तापमान में कमी आई है. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में सोमवार को अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

आने वाले दिन कम होगा तापमान
आगरा में आने वाले दिन में तापमान कम होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है. मौसम विभाग के अनुसार दिन का तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है और इसके अलावा रात का तापमान लगभग एकसा रहेगा. इस दौरान आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा.