आगरालीक्स… आगरा में तेज हवाओं और बूंदाबांदी ने किया मौसम सुहाना . तापमान में कमी आई है लेकिन मौसम विभाग ने फिर कहा—आने वाला सप्ताह भीषण गर्मी का. तापमान पहुंचेगा 46 डिग्री सेल्सियस
भीषण गर्मी का सामना कर रहे आगरावासियों के लिए पिछले दो दिन थोड़ी राहतभरे निकले हैं.आज सुबह से भी तेज धूप निकली लेकिन दोपहर बाद आई तेज आंधी और उसके बाद हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को पूरी तरह से बदल दिया. मौसम सुहाना हो गया. तीन बजे से हुए इस मौसम में बदलाव ने लोगों को गर्मी से राहत देने का काम किया. इसका असर तापमान पर भी पड़ा है. आगरा के तापमान में भी कमी आई है. शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस कम रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा.

आने वाले सप्ताह भीषण गर्मी के
लोगों को दो दिन से भले ही गर्मी से राहत मिली हो लेकिन मौसम विभाग का अभी भी मानना है कि आने वाला सप्ताह भीषण गर्मी के हैं. कल से तापमान फिर बढ़ना शुरू होगा और लगातार 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना रहेगा. यही नहीं 12 मई को तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.