आगरालीक्स… आगरा से नोएडा जा रही बोलेरो यमुना एक्सप्रेस पर ट्रक से टकरा गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। सीएम ने इस पर दुख जताया है।
अलीगढ़ से निकलते ही जेवर टोल से पहले हादसा
पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह आगरा की ओर से एक बोलेरो सवार लोग नोएडा की ओर जा रहे थे। अलीगढ़ के टप्पल थाना क्षेत्र से निकलते ही जेवर टोल प्लाजा से करीब 40 किलोमीटर माइलस्टोन के पास तेजगति की बोलेरो खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गई।
पांच लोगों की मौके पर ही मौत
हादसा इतना जबरदस्त था कि बोलेरो में सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो लोगों को कैलाश अस्पताल ग्रेटर नोएडा में दाखिल कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है।
महाराष्ट्र और कर्नाटक के हैं हादसे के शिकार लोग
हादसों के शिकार लोग महाराष्ट्र के सतारा जिले रामचंद्र और कर्नाटिक की सुनिता हैं। बाकी लोगों की शिखनाख्त की जा रही है। सीएम योगी ने हादसे में पांच लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।