आगरालीक्स…आगरा में पति, पत्नी और वो का दिलचस्प मामला. पति बोला—नहीं छोड़ सकता किसी को. पत्नी और प्रेमिका के सामने रखा अनोखा प्रस्ताव…प्रेमिका राजी, पत्नी असमंजस में…
आगरा में पति, पत्नी और वो का अनोखा मामला सामने आया है. परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंचे इस मामले में पति ने खुलकर बोला कि वह न तो प्रेमिका को छोड़ सकता है और न ही पत्नी को. उसने दोनों के सामने प्रस्ताव रखा कि वह तीन दिन प्रेमिका के साथ रहेगा ओर तीन दिन पत्नी के पास. एक दिन का मालिक वह स्वयं होगा. युवक की इस शर्त को उसकी प्रेमिका ने तो मान लिया है लेकिन पत्नी अभी असमंजस में है. पति ने उसे मनाने के लिए सात दिन का समय मांगा है.

शादीशुदा महिला के संपर्क में आया पति
मामला शहर के रहने वाले एक युवक का है जो कि एक फैक्ट्री में काम करता है. रविवार को युवक की प्रेमिका परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंची. उसने आरोप लगाया कि प्रेमी उसके साथ ढाई साल तक लिव इन में रहा. प्रेमी से उसके एक बच्चा भी है, लेकिन और अब वह उसे अपनाने से इंकार कर रहा है. वहीं प्रेमी ने बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं. युवक ने बताया कि उकसी शादी को आठ साल हो चुके हैं. कुछ साल पहले उसकी पत्नी झगड़ा करके बच्चो समेत मायके चली गई थी. इस दौरान वह एक शादीशुदा महिला के संपर्क में आ गया. महिला के दो बच्चे हैं. दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. इस दौरान महिला के पति की बीमारी से मौत हो गई जिसके बाद युवक और महिला लिव इन में रहने लगे. इससे दोनों के एक बच्चा हो गया.
विवाद कुछ महीने पहले शुरू हुआ जब युवक की पत्नी बच्चों सहित वापस अपने घर लौटी. पत्नी को पता चला कि उसका पति किसी दूसरी महिला के साथ रहता है तो उसने अपने पति पर प्रेमिका के साथ संबंध खत्म करने की जिद की. अब ये मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा. यहां प्रेमिका का कहना था कि प्रेमी से उसे एक बच्चाच है, उसे लेकर वह कहां जाएगी.
पति बोला—नहीं छोड़ सकता दोनों को, रखा अनोखा प्रस्ताव
पत्नी और प्रेमिका के बीच फंसे युवक ने काउंसलिंग के दौरान अनोखा प्रस्ताव रखा. उसने कहा कि वह न तो प्रेमिका को छोड़ सकता है और न ही पत्नी को. उसने कहा कि वह सप्ताह में तीन दिन प्रेमिका के साथ रहेगा और तीन दिन पत्नी के साथ. एक दिन का मालिक वह स्वयं होगा, अपनी मां के पास भी रह सकता है और पत्नी या प्रेमिका के साथ किसी के पास भी. इस प्रस्ताव पर प्रेमिका राजी हो गई. बात पत्नी की आई तो पति ने पत्नी को इस बात पर मनाने के लिए सात दिन का समय मांगा है, जिससे कि वह इस प्रस्ताव पर अपनी पत्नी को भी मना सके.