
एक्सिस बैंक के वाइस प्रसीडेंट राजकुमार गौतम ने बताया कि मुरादाबाद शहर से बायो फ्यूल यानि कंडे भी एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद में एक्पोर्ट प्रोडक्ट में वैरायटी अधिक देखने को मिलती है, जबकि आगरा में ऐसा नहीं है। इसके लिए हमें अपनी सोच में रचनात्मकता का विकास करना होगा।
इस अवसर पर एक्सिस बैंक के सर्किल हेड (देहरादून, यूपी) एके गुप्ता, संजय प्लेस ब्रांच मैनेजर सुधांशु कक्कर, व्यवसायियों में पूरन डावर, दीपक अग्रवाल, विवेक बैनारा, संजीव सक्सेना, कुशलेश जैन, प्रधान जी आदि मौजूद थे।
क्रिएटिवी है जरूरी
मुरादाबाद जैसा शहर बायो फ्यूल के रूप में यूरोपियन देशों को उपले तक एक्सपोर्ट कर रहा है। जबकि आगरा जैसा शहर, जहां जूता व्यवसाय के कारण एक्सपोर्ट की अपेक्षाकृत अधिक सम्भावनाएं हैं, मुरादाबाद जैसे शहर से काफी पीछे है। जूते के काराबोर में आगे रहने वाला शहर आगरा यदि एक्सपोर्ट के क्षेत्र में आगे निकलना चाहता है तो उसे उत्पादों में क्रएटिविटी पैदा करने के साथ नए-नए आयामों को बी तलाशना होगा। आसान हो चुकी बैंकिंक की कार्यप्रणाली को अपनाना होगा। एक्सपोर्ट इम्पोर्ट के क्षेत्र में भी अब बैंक व्यवसायियों की हर सम्भव मदद के लिए तैयार खड़ी हैं।
Leave a comment