आगरालीक्स…आगरा में सनसनीखेज तरीके से युवक लापता. रविवार रात को घर नहीं पहुंचा. सुबह सड़क पर लावारिस मिली बाइक. बाइक की सीट और साइलेंस पर लगा मिला खून….
आगरा के थाना एत्माद्दौला क्षेत्र से 37 वर्षीय युवक सनसनीखेज तरीके से लापता हो गया है. युवक की बाइक लावारिस हालत में झरना नाले के पास मिली है. बाइक की सीट और साइलेंसर पर खून मिला है. परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है और पुलिस को सूचना दी है. पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

ये हे पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला के शाहदरा का है. यहां रहने वाला 37 वर्षीय पप्पू उर्फ बलवीर रविवार रात को अचानक लापता हो गया. परिजनों के अनुसार झरना नाला के पास वह अपने खेत पर गया था. रात करीब साढ़े नौ बजे बेटे सनी से बात भी की और कहा कि 15 मिनट में वह घर आ जाएंगे लेकिन आए नहीं. मोबाइल भी स्विच आफ हो गया. घर के पास एक प्लॉट भी है. परिजनों को लगा वह वहां सो रहे होंगे. सोमवार सुबह परिजन वहां गए तो पप्पू वहां नहीं मिला. इस पर खेत पर भी तलाशी की लेकिन वहां भी कुछ पता नहीं चला. इस दौरान परिजनों को पप्पू की बाइक झरना नाले के पास खड़ी मिली. बाइक की सीट और साइलेंसर पर खून लगा हुआ था. यह देखकर परिजनों के होश उड़ गए और अनहोनी की आशंका को लेकर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने खेत और आसपास तलाश की. एक गोदाम में लगे सीसीटीवी में पप्पू खेत की तरफ बाइक से जाते हुए दिखा लेकिन वापस आने के फुटेज नहंी हैं. इस पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली है.