आगरालीक्स…आगरा में आज 47 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान. दो दिन भीषण गर्मी के संकेत, इसके बाद गर्मी के तेवर होंगे कम. बारिश की बन रही संभावना
आगरा में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है. गर्मी के मारे हर कोई परेशान है. सुबह से ही सूरज की तेज किरणें अपनी तपिश से लोगों को परेशान करना शुरू कर देती हैं. दस बजे के बाद तो धूप में एक पल ठहरना भी मुश्किल है. तापमान लगातार बढ़ रहा है. इस साल गर्मी ने पुराने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. लोगों का कहना है कि इस बार जैसी गर्मी पहले नहीं झेली. दिन में कूलर और एसी ने भी काम करना बंद कर दिया है. रात को भी गर्मी का प्रभाव इतना अधिक होता है कि कूलर और एसी में भी लोगों को चेन नहीं मिल रहा है.

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अभी लोगों को दो से तीन दिन भीषण गर्मीै का सामना करना है. अभी दो से तीन दिन गर्मी के तेवर कम नहीं होने वाले हैं. हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना भी जताई है.23 और 25 मई को आगरा में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी की संभावना है. इसके अलावा बादल भी छाए रहेंगे. इसके कारण तापमान में कुछ कमी आएगी.