आगरालीक्स…आगरा की साइंटिफिक पैथोलाजी लैब की पहल, पानी बर्बाद न हो, इसके लिए प्रदेश में दूसरी और आगरा में पहली अत्याधुनिक मशीन की स्थापित, 7.30 लीटर पानी बचेगा, जांच रिपोर्ट मिलेगी फटाफट, रिजल्ट भी 99 प्रतिशत ठीक। #agra #agranews #agralatestnews #agraupdate #scientificlabagra #labagra
साइंटिफिक पैथोलाजी लैब के सीईओ डॉ. अशोक शर्मा ने बताया कि अभी तक जिस मशीन से जांच की जाती थी, उसमें आरओ के पानी का इस्तेमाल किया जाता था और जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता 50 प्रतिशत तक रहती थी। इससे एक दिन में 2000 लिटर पानी इस्तेमाल होता है, एक अनुमान के तहत लैब में 7.30 लाख लिटर पानी इस्तेमाल हो जाता था।

पानी की जरूरत नहीं, दो से तीन घंटे में रिपोर्ट संभव
सीईओ डॉ. अशोक शर्मा बताते हैं कि डिजिटल ड्राई केमिस्ट्री एनलाइजर मशीन में पानी का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं होगा। साथ ही जांच रिपोर्ट की गुणवत्ता 99 प्रतिशत तक रहेगी। यहां तक के जिन मरीजों को गुर्दा प्रत्यारोपण कराना है उनकी जांच हो सकेगी, बाहर सैंपल नहीं भेजने होंगे। रिपोर्ट भी तीन से चार दिन में आती थी लेकिन अब दो से तीन घंटे में रिपोर्ट मिल सकेगी।
जांच के लिए ब्लड भी लिया जाएगा कम, नवजात बच्चों की भी जांच
डिजिटल ड्राई केमिस्ट्री एनलाइजर मशीन से जांच करने के लिए ब्लड भी कम मात्रा में लिया जाएगा। साथ ही नवजात शिशुओं में पीलिया बिलिरुबीन की जांच भी मशीन से हो सकेगी।