आगरालीक्स…आगरा के दो भाइयों के साहस को सलाम. जान देने के लिए यमुना में कूदी छात्रा तो दोनो भाइयों ने भी लगा दी छलांग. 10 मिनट में छात्रा को निकाल लाए बाहर. एसओ ने लगाया गले , दिया इनाम
आगरा के दो चचेरे भाइयों के साहस को पुलिस ने सलाम किया है. दोनों ने नदी में आत्महत्या के लिए कूदी छात्रा को बचाने का काम किया है. दस मिनट के अंदर दोनों भाई नदी में कूदी छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाल लाए.
जानिए क्या है पूरा मामला
मामला थाना एत्माद्दौला के जवाहरपुल का है. मंगलवार दोपहर को करीब एक बजे एक छात्रा यहां पहुंची और बाउंड्री पर से यमुना नदी में छलांग लगा दी. छात्रा के नदी में कूदने पर जवाहरपुल पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोग शोर मचाने लगे. इस दौरान जवाहरपुल के नीचे दो चचेरे भाई नीरज पुत्र छोटेलाल व नितिन पुत्र फूल सिंह निवासी सीतानगर रामबाग नदी किनारे बैठे हुए थे.उ दोनों नदी के किनारे गायों को चराने के लिए आए थे. जब उन्होंने लोगों का शोर सुना और नदी में एक छात्रा को डूबते देखा तो बिना सोचे समझे नदी दोनों भाई नदी में कूद गए. करीब दस मिनट बाद दोनों छात्रा को सुरक्षित नदी से बाहर निकाल लाए. यही नहीं उन्होंने उसके पेट से पानी निकाल कर करीब दस मिनट में उसे होश में ला दिया.
इधर सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष सत्यदेव शर्मा भी यहां पहुंचे. उन्होंने छात्रा के नदी में कूदने की जानकारी उसके परिजनों को दी बाद में छात्रा को उसके परिजनों को सौंप दिया गया. थानाध्यक्ष ने इस दौरान दोनों साहसी भाइयों नीरज और नितिन को गले से लगाया. यही नहीं पीठ थपथपाते हुए जान बचाने के लिए शाबादी दी और जेब से एक हजार रुपये निकालकर दोनों को 500—500 रुपये का इनाम भी दिया.