Tuesday , 21 April 2026
Home आगरा Agra News: Court filed case on disorder in Taj Mahal on Shahjahan Urs…#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News: Court filed case on disorder in Taj Mahal on Shahjahan Urs…#agranews

148

आगरालीक्स…आगरा में शाहजहां उर्स पर ताज में फ्री एंट्री को लेकर उमड़ी थी लाखों लोगों की भीड़. भीड़ ने ताज की सुंदरता और सुरक्षा हुई थी तार—तार. अब अव्यवस्था पर एएसआई के अधिकारी, एडी वीसी के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा…

आगरा में शाहजहां उर्स के दौरान ताजमहल में फ्री एंट्री को लेकर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी. तीन दिवसीय उर्स के अंतिम दिन एक मार्च को करीब सवा लाख लोगों ने ताजमहल का दीदार किया था. भीड़ इतनी अधिक थी कि ताज की सुरक्षा और सुंदरता को लेकर सारी व्यवस्थाएं तार—तार हो गई थीं. भीड़ के द्वारा ताजमहल में लगे फूल पौधों, फुव्वारों, जारी रेलिंग आदि को नुकसान पहुंचाया गया. इस अव्यवस्था को लेकर अदालत में मुकदमा दर्ज कराया गया था. इसमें राजकुमार पटेल अधीक्षण पुरातत्वविद कार्यालय, महानदिेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण प्रधान कार्यालय और एडीए वीसी को आरेापित बनाया गया था. धाकरान निवासी उमेशचंद्र वर्मा द्वारा कोर्ट में प्रस्तुति किए गए प्रार्थना पत्र ​पर दर्ज इस मामले में कोर्ट ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है.

तीन दिन फ्री थी ताज में एंट्री
आगरा के ताजमहल में शाहजहां का 367वां उर्स 27, 28 फरवरी व एक मार्च को मनाया गया था. इस दौरान 27 व 28 फरवरी को दोपहर दो बजे के बाद तो वहीं एक मार्च को पूरे दिन के लिए ताजमहल में पर्यटकों की एंट्री फ्री की गई थी. इस मामले में धाकरान निवासी और सिटीजन फोंरम संस्था के अध्यक्ष उमेश चंद्र वर्मा द्वारा कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया. जिसमें कहा गया कि सिटीजन फोरम संस्था आगरा के सतत विकास, पर्यावरण रक्षा एवं प्राचीन स्मारकों के संरक्षण के लिए कार्य करती है. उन्होंने अधिवक्ता मोती सिंह सिकरवार के माध्यम से सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र पेश किया. प्रार्थना पत्र के अनुसार सुप्रीम कोर्ट के आदेशों को दरकिनार कर ताजमहल में शाहजहां उर्स आयोजित किया गया. ताजमहल में फ्री एंट्री होने पर लाखों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी जिसके कारण भीड़ को नियंत्रित करने में एसएसआई और सीआईएसएफ के जवान नाकाम साबित हुए.

प्रार्थना पत्र में कहा गया कि उर्स के अंतिम एक मार्च को करीब सवा लाख लोगों की भीड़ ताजमहल में घुस आई थी. भीड़ ने ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था और सुंदरता को तार—तार कर दिया था. भीड़ ने फूल पौधे, गमला, उद्यान, फव्वारे, ​जालियां, रेलिंग को नुकसान पहुंचाया. यही नहीं सीआइ्रएसएफ के जवानों से भी भीड़ ने बदसलूकी की. भीड़ के कारण ताजगंज और फतेहाबाद मार्ग पर देर रात तक जाम भी रहा. वादी का आरोप है कि एसएसआई आगरा के गलत फैसले से ऐतिहासिक स्मारक को क्षति पहुंची. इसके कारण ताजमहल में फ्री एंट्री से सरकार को लाखों रुपये के राजस्व की हानि भी हुई. प्रार्थना पत्र में इसको लेकर राजकुमार पटेल अधीक्षण पुरातत्वविद्, महानिदेशक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण प्रधान कार्यालय नई दिल्ली और आगरा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने को लेकर था. उमेशचंद्र वर्मा द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रार्थना पत्र में सीजेएम प्रदीप कुमार सिंह ने परिवाद के रूप में दर्ज कर वादी के बयान पदर्ज करने को पत्रावली पर 26 जून की तारीख नियत की है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

आगरा

Agra Live News: Passengers of trains at Agra Fort Railway Station were provided with cold water…#agranews

आगरालीक्स…आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पानी पिलाने के लिए जुटी...

आगरा

Agra Weather: Agra gripped by severe heat; scorching winds blow during the day…#agranews

आगरालीक्स…गर्मी से धधक रहा आगरा. दिन में चली लू. जानें आज कितना...

आगरा

Agra Live News: Shri Adinath Panchkalyanak Pratishtha Mahotsav on April 23 at the MD Jain Inter College Ground in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के एमडी जैन इंटर कॉलेज ग्राउंड में 23 अप्रैल से शुरू...

error: Content is protected !!