आगरालीक्स…आगरा के उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल ने आंवलखेड़ा में लगाई सेहत चौपाल, 234 मरीजों को मिला उपचार, स्वास्थ्य जागरूकता पर भी हुई चर्चा
उजाला सिग्नस रेनबो हाॅस्पिटल की ओर से दूसरी सेहत चौपाल मंगलवार को आंवलखेड़ा में लगाई गई। इसमें 234 मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिला तो वहीं ग्रामीणों एवं प्रधानों के साथ चिकित्सकों ने सेहत के लिए जागरूकता विषय पर चर्चा की। सिग्नस मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड के रीजनल बिजनेस हैड वेस्टर्न यूपी प्रशांत बजाज ने बताया कि सेहत चौपाल अस्पताल की ओर से एक ऐसी पहल है, जिसके मेगा हैल्थ कैंप लगाए जा रहे हैं और साथ ही साथ ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों संग सेहत की जागरूकता बढ़ाने पर चर्चा हो रही है। मरीजों को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराने के साथ ही ग्राम वासियों को काउंसलिंग के जरिए स्वास्थ्य का महत्व समझाया जा रहा है।


दूसरी सेहत चौपाल आंवलखेड़ा के जाहरवीर बाबा मंदिर पर आयोजित की गई। इसमें 234 मरीजों ने स्वास्थ्य लाभ उठाया। डाॅ. सीमा मिश्रा ने महिला रोगियों को, डाॅ. विशाल गुप्ता ने हड्डी की समस्याओं से पीड़ित मरीजों को, डाॅ. आकांक्षा अरोरा गुप्ता ने बच्चों को, डाॅ. एके मित्तल ने टीबी एवं सांस रोगियों को और फिजीशियन डाॅ. इंद्रजीत ने परामर्श प्रदान किया। मरीजों को दवाएं भी निशुल्क प्रदान की गईं। ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर आदि जांचें निशुल्क की गईं।
ग्राम प्रधान आंवलखेड़ा रवेंद्र सिंह चौहान, ग्राम प्रधान चौकड़ा राजीव चौहान, ग्राम प्रधान रूपधनु नीरज चौहान, ग्राम प्रधान बांधनु रामकली, ग्राम प्रधान उस्मानपुर हेमंत राजपूत, ग्राम प्रधान सेवरा वीरेंद्र सिंह त्यागी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आंवलखेड़ा ओमवीर सिंह चौहान, जिला पंचायत सदस्य हरिकृपाल सविता, डाॅ. भगवान सिंह कुशवाह को उनके विशेष सहयोग के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। सभी व्यवस्थाएं मार्केटिंग हैड रिजवान हुसैन, विजय द्विवेदी, एसके सोलंकी, कुलदीप सिंह सिसौदिया, सतेंद्र तोमर, रंजीत चतुर्वेदी, पुष्पेंद्र यादव, जूली, अंजलि, शिवांगी, अस्मित, रोशन, अंगद, अभिषेक, सर्वेश ने संभालीं।