आगरालीक्स ….आगरा रीजन में फैक्ट्री और उसके बगल में बने रिसोर्ट में लगी भीषण आग, रिसोर्ट में शादी समारोह में मची भगदड़, आग पर काबू पाने के प्रयास चल रहे हैं।

आगरा रीजन के फिरोजाबाद के इंडस्ट्रियल एरिया में एनएन गत्ता फैक्ट्री का गोदाम है, इसके बगल में ही बांके विहारी रिसोर्ट है। गुरुवार को गत्ता फैक्ट्री के गोदाम में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें बेकाबू होती गई।
रिसोर्ट में भी लगी आग, मची भगदड़
गत्ता फैक्ट्री के बगल में स्थित रिसोर्ट तक आग पहुंच गई, कुछ ही देर में रिसोर्ट के एक हिस्से से आग की लपटें उठने लगी। रिसोर्ट में शादी समारोह चल रहा था। आग लगते ही भगदड़ मच गई, रिसोर्ट से लोग बाहर निकल आए। सूचना पर दमकल की टीम पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया, आग के कारण का पता नहीं चल सका है। वहीं, आग पर काबू पाने के बाद शादी की अन्य रस्में हुईं।