अलीगढ़लीक्स….दुस्साहस. कारोबारी की पत्नी और बेटे की हत्या, घर में सामान अस्त व्यस्त मिला, पुलिस जांच में जुटी। खंगाले जा रहे सीसीटीवी।

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना क्षेत्र के सुरेंद्र नगर में ज्वैलर ललित वर्मा अपनी पत्नी 37 साल की शिखा वर्मा, बेटा 10 साल का गिरबाशू और दो बेटियों के साथ रहते हैं। गुरुवार को दोनों बेटियां अपनी बुआ के घर गईं थी। वहीं, ज्वैलर ललित वर्मा अपनी राधिका ज्वैलर्स फूल चौक स्थित दुकान पर थे। शाम को ललित वर्मा घर लौटे तो कमरे में पत्नी शिखा और बेटा गिरबाशू लहूलुहान पड़े हुए थे, दोनों की मौत हो चुकी थी।
चाकुओं ने किए गए ताबड़तोड़ वार
ललित वर्मा की पत्नी शिखा और बेटा गिरबाशू के शरीर पर चाकुओं के वार के निशान थे, दोनों पर चाकुओं से ताबड़तोड़ वार किए गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। ज्वैलर की पत्नी और बेटे की हत्या की सूचना पर पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग आ गए।
खंगाले जा रहे सीसीटीवी, घर का सामान अस्त व्यस्त
दोनों की हत्या करने के बाद घर में लूट भी की गई, घर का सामान अस्त व्यस्त पड़ा हुआ था, पुलिस सीसीटीवी की जांच कर रही है। तीन बिंदुओं पर जांच की जा रही है, इसके बाद हत्या का कारण पता चल सकेगा, कई टीमें गठित की गई हैं। एसएसपी का कहना है कि जांच चल रही है, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।