आगरालीक्स …आगरा में रामा ट्रेडर्स के तीन ठिकानों पर वाणिज्य कर विभाग की कार्रवाई पूरी, रामा ट्रेडर्स ने किए सरेंडर। कई अनिमिताएं मिलीं, जांच के लिए दस्तावेज किए गए जब्त। #Commercial Tax Department survey# #Rama Traders, Agra# #surrender#

आगरा के पीपल मंडी स्थित रामा ट्रेडर्स पर शुक्रवार को वाणिज्य कर विभाग की एसआईबी ने जांच शुरू की। पीपल मंडी, दयालबाग सहित टीम ठिकानों पर एसआईबी की टीम ने दस्तावेजों की जांच की। वाणिज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड 1 अजय कुमार सिंह ने बताया कि रामा ट्रेडर्स के यहां जांच में कई तरह की अनियमिताएं मिली हैं। 15 लाख सरेंडर किए गए हैं। दस्तावेज जब्त किए गए हैं, इसकी जांच के बाद टैक्स तय होगा।
पैकेट पर नहीं लिखी एक्सपायर तिथि
रामा ट्रेडर्स के यहां जांच में मिल्क पाउडर के पैकेट मिले, इन पर एक्सपायर तिथि नहीं थी। आशंका है कि अपंजीक्रत कंपनियों से मिल्क पाउडर खरीदकर इससे अपनी ब्रांड के छोटे छोटे पैकेट बनाकर बाजार में बेचे जा रहे थे।